देश

'3 सेकेंड में ही मोदी ने तोड़ दिया ट्रंप का ईगो'...QUAD में ऐसा क्या हुआ कि अमेरिकी पॉडकास्टर हो गया PM Modi का मुरीद

QUAD सम्मेलन के दौरान मंच पर घटी एक छोटी सी घटना और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पीएम मोदी की गई खुलेआम तारीफ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

Image

पीएण मोदी का अंदाज सबसे अलग

PM Modi in Manila: फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड (QUAD) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी ने एक बार फिर वैश्विक कूटनीति के गलियारों में सुर्खियां बटोरी हैं। सम्मेलन के दौरान मंच पर घटी एक छोटी सी घटना और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पीएम मोदी की गई खुलेआम तारीफ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। अमेरिकी पॉडकास्टर्स और विश्लेषकों के बीच इस बात की खासी चर्चा है कि कैसे कूटनीति के अनौपचारिक पलों में भारतीय नेतृत्व की शैली दुनिया का ध्यान खींचती है।

तिरंगे के प्रति सम्मान और वायरल वीडियो

क्वाड समिट के दौरान जब नेता मंच पर फोटो सेशन के लिए एकत्र हुए, तो प्रधानमंत्री मोदी ने जमीन पर पड़े भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के प्रतीक वाले मार्कर को बेहद शालीनता और सम्मान के साथ खुद उठाया। इस सहज और राष्ट्र-प्रेमी हाव-भाव ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। तीन सेकेंड के इस पल की अमेरिकी पॉडकास्टर ने जमकर तारीफ की है।

अमेरिकी पॉडकास्टर्स की प्रतिक्रिया

अमेरिकी विश्लेषकों और पॉडकास्टर्स का मानना है कि इस तरह के कूटनीति मंचों पर भारतीय प्रधानमंत्री का शांत, अडिग और आत्मविश्वास से भरा स्वभाव वैश्विक राजनीति के समीकरणों को एक नया आयाम देता है। एक पॉडकास्टर speaknsee ने पीएम मोदी के इस अंदाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ट्रंप का ईगो पूरी तरह तोड़कर रख दिया। पॉडकास्टर ने मोदी को धुरंधर करार दिया।

ट्रंप ने की सख्त और मजबूत नेता के रूप में तारीफ

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया और अन्य नेताओं के बीच पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए उन्हें एक "बहुत सख्त इंसान" करार दे चुके हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री मोदी का भारी सम्मान किया जाता है।

भू-राजनीतिक पृष्ठभूमि और कूटनीतिक मायने

इस शिखर सम्मेलन में केवल कूटनीति ही नहीं, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन, रेयर अर्थ मिनरल्स, और हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी बड़े रणनीतिक समझौते हुए हैं। ट्रंप ने क्वाड देशों के आपसी संबंधों को मजबूत बताते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच का यह सहयोग वैश्विक स्थिरता के लिए एक अहम स्तंभ है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article