Amla Navami Puja Vidhi, आंवला नवमी पूजा विधि: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन पर आंवला नवमी का व्रत रखा जाता है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पर आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। और आंवले के पेड़ की विधि विधान के साथ पूजा करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, और जातकों को जीवन में सुख, शांति तो समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आज आंवला नवमी पर यहां पढ़ें पूजा विधि, जरूरी सामग्री, आंवले के पेड़ की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आज किस समय करें आंवला नवमी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, नवमी तिथि
आंवला नवमी की पूजा विधि
आंवला नवमी की पूजा करना बहुत कठिन नहीं है। आप घर के पास मौजूद आंवले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं। पूजा के दौरान मन में श्रद्धा और अच्छे विचार रखना सबसे जरूरी है।
1. सुबह जल्दी उठें: आंवला नवमी के दिन सुबह स्नान करके साफ और स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें और पूजा का संकल्प लें।
2. पूजा की थाली तैयार करें: थाली में रोली, अक्षत, फूल, धूप, दीपक, मिठाई, फल और जल रखें। पूजा के लिए आंवले का फल भी शामिल कर सकते हैं।
3. आंवले के पेड़ की पूजा करें: पेड़ के पास जाकर सबसे पहले जल अर्पित करें। इसके बाद रोली और अक्षत चढ़ाएं। फूल अर्पित करके दीपक जलाएं।
4. पेड़ की परिक्रमा करें: आंवले के पेड़ के चारों ओर श्रद्धापूर्वक परिक्रमा करें। कई जगह महिलाएं पेड़ के तने पर कच्चा सूत या कलावा लपेटती हैं। इस दौरान परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करें।
5. कथा सुनें और आरती करें: आंवला नवमी की व्रत कथा सुनें। इसके बाद भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की आरती करें।
6. भोजन और प्रसाद बांटें: पूजा के बाद फल, मिठाई और अन्य प्रसाद परिवार के सदस्यों में बांटें। परंपरा के अनुसार आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर खाना भी शुभ माना जाता है।
आंवले के पेड़ की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए
मान्यताओं के अनुसार आंवले के पेड़ की 7, 9, 11, 51 या फिर 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए। आंवले के पेड़ की परिक्रमा करने भगवान विष्णु भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
