अध्यात्म

Amla Navami 2026: आज किस समय करें आंवला नवमी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, नवमी तिथि और चौघड़िया का सही समय

आंवला नवमी यानी अक्षय नवमी का पर्व आज 18 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, नवमी तिथि और लाभ-अमृत चौघड़िया का समय।

Image

आंवला नवमी की पूजा कब करें

Amla Navami 2026, आंवला नवमी की पूजा कब करें: कार्तिक महीने में आने वाली आंवला नवमी हिंदू धर्म में बेहद खास मानी जाती है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने और उसके नीचे बैठकर भोजन करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी पर किए गए शुभ कार्यों का फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व 18 नवंबर, बुधवार को मनाया जा रहा है। नोट करें आंवला नवमी की पूजा कब करें, आंवला नवमी शुभ मुहूर्त, अक्षय नवमी की पूजा।

आंवला नवमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल आंवला नवमी का त्योहार 18 नवंबर 2026, बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा के लिए सुबह का समय शुभ माना गया है। पूजा का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार आंवले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं।

आंवला नवमी 2026 के चौघड़िया मुहूर्त

आज पूजा के लिए अलग-अलग चौघड़िया मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  • शुभ चौघड़िया (प्रारंभिक) - सुबह 6:46 से 8:06 बजे तक
  • अमृत चौघड़िया - सुबह 8:06 से 9:26 बजे तक
  • शुभ चौघड़िया - सुबह 10:46 से दोपहर 12:06 बजे तक

आंवला नवमी 2026 नवमी तिथि कब से कब तक रहेगी?

नवमी तिथि आरंभ: 18 नवंबर 2026, सुबह 6:04 बजे।

नवमी तिथि समाप्त: 19 नवंबर 2026, सुबह 7:05 बजे।

उदया तिथि के अनुसार आंवला नवमी का पर्व 18 नवंबर को मनाया जा रहा है।

आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए इस दिन पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। आंवला सेहत के लिहाज से भी बेहद गुणकारी फल माना जाता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इस तरह यह पर्व हमें प्रकृति के करीब रहने और पेड़-पौधों के महत्व को समझने का संदेश भी देता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article