अध्यात्म

Maha Navami 2024 Date, Puja Muhurat: कब है महा नवमी, जानिए क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Navami 2024 Date, Time, Puja Muhurat (नवमी कब है 2024): चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन महा नवमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन मां के नौवें रूप के साथ- साथ राम जी की भी पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है महानवमी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Image

Maha Navami 2024

Maha Navami 2024 Date, Time, Puja Muhurat in India: चैत्र नवरात्रि का समापन जल्द ही होने वाले है। नवरात्रि की नवमी तिथि को शास्त्रों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। नवरात्रि का समापन नवमी तिथि को ही होता है। हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन महानवमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन राम नवमी भी मनाई जाती है। नवरात्रि की नवमी तिथि मां दुर्गा के नौवें रुप मां सिद्धिदात्रि को समर्पित है। इस दिन मां सिद्धिदात्रि की विधिवत पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस कन्या पूजन की भी परंपरा है। नवमी पूजन के बाद ही नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है नवमी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Maha Navami 2024 Date And Time (महा नवमी डेट 2024 )

चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि का आरंभ इस बार 16 अप्रैल की रात को 1 बजकर 23 मिनट को होगा। वहीं इस तिथि का समापन 17 अप्रैल को 3 बजकर 14 मिनट होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 17 अप्रैल को नवमी का व्रत रखा जाएगा।

Maha Navami 2024 Puja Muhurat (महा नवमी पूजा शुभ मुहूर्त 2024)

नवमी तिथि के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से लेकर 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस दिन गोधूलि मुहूर्त शाम को 6 बजकर 47 मिनट से लेकर शाम के 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। नवरात्रि व्रत का पारण दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर होगा।

Maha Navami Importance (महा नवरात्रि महत्व)

शास्त्रों में महा नवमी के व्रत का बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां की पूजा विधिवत पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। नवमी के दिन हवन करना भी बहुत शुभ माना जाता है। जो लोग नवरात्रि के पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं। वो नवमी तिथि के दिन ही व्रत का पारण करते हैं। इस दिन कन्या पूजन करने से साधक पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article