अध्यात्म

Magh Snan Date 2024: कब है माघ मास का पहला स्नान, जानिए डेट और महत्व

Magh Snan Date 2024: हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है। इस माह में प्रयागराज के संगम में स्नान करना पुण्यकारी माना जाता है। यही कारण है कि माघ मेले की शुरुआत हर साल पौष पूर्णिमा से होती है। जानिए कब है माघ मास का पहला स्नान। डेट और महत्व।

Image

Magh Snan Date 2024

Magh Snan Date 2024 (माघ मास का पहला स्नान कब है): शास्त्रों के अनुसार माघ माह में गंगा स्नान और पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माघ मास में पवित्र नदीं में स्नान करने से साधक के सारे पाप दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ महीने में प्रयगराज में माघ मेला लगता है। इसमे दूर- दूर से लोग गंगा स्नान और कल्पवास के लिए आते हैं। इस मेले का आरंभ पौष पूर्णिमा से हो जाता है और पूरे माघ महीने तक रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ मास का पहला स्नान कब है।

माघ मास का पहला स्नान ( Magh Snan Date 2024)

इस साल माघ मास का पहला स्नान 9 फरवरी को किया जाएगा। इस दिन मौनी अमावस्या भी है। मौनी अमावस्या के दिन ही माघ मास का पहला स्नना किया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

माघ मेला 2024 में स्नान की डेट (Magh Mela Important Snan Date 2024)

पहला स्नान- मकर संक्रांति, 15 जनवरी 2024

दूसरा स्नान- 25 जनवरी 2024 पौष पूर्णिमा (कल्पवास की शुरुआत)।

तीसरा स्नान- 9 फरवरी 2024, मौनी अमावस्या

चौथा स्नान- 14 फरवरी 2024,बसंत पंचमी

पांचवां स्नान- 24 फरवरी 2024 माघ पूर्णिमा

छठा स्नान- 8 मार्च 2024, महाशिवरात्रि

माघ स्नान नियम ( Magh Month Snan Niyam)

  • जो श्रद्धालु उपवास करते हैं और माघ में स्नान करते हैं, उन्हें भिक्षुओं की तरह आत्म-नियंत्रण के नियमों का पालन करना चाहिए और बुरे लोगों की संगति नहीं करनी चाहिए। ऐसे नियमों का कड़ाई से पालन करके व्यक्ति सूर्य और चंद्रमा की तरह समृद्धि प्राप्त कर सकता है।
  • माघ मास के दौराम गंगा जल में स्नान करने के बाद वहां कि मिट्टी को माथ से लगाना चाहिए। इसके बाद अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण कर सकते हैं।
  • माघ स्नान से पहले तिल के तेल से शरीर की मालिश करें और तिल का उबटन लगाएं। इस महीने में तिल के प्रयोग का बहुत महत्व है। अगर आप ज्यादा नियम नहीं कर सकते हैं तो स्नान जरूर करें।
  • इस महीने के अंत में जब माघ मास का स्नान पूरा हो जाए तो आंवले और तिल का दान करें। वेद पारायण ब्राह्मण का पूजन कर उन्हें गर्म वस्त्र और कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

माघ स्नान महत्व ( Magh Snan Imoportance)

माघ मास में स्नान का बहुत महत्व है। इस समय माघ मेले में स्नान करना बहुत शुभ फल देने वाला होता है। कुरूक्षेत्र, हरिद्धार, काशी, नासिक, उज्जैन तथा अन्य पवित्र स्थानों और नदियों में इसका बहुत महत्व है। माघ से स्नान करने वालों पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उन्हें सुख, संपत्ति, संपत्ति, संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। मास पुराण में कहा गया है कि माघ महीने में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर स्नान करने से 100 गुण तपस्या करने का पुण्य मिलता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article