अध्यात्म

Chanakya Niti For Marriage: जीवनसाथी के चुनाव के समय न करें ये गलतियां, चाणक्‍य की इन नीतियों का रखें ध्‍यान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 06:23 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: मनुष्‍य के जीवन में विवाह बेहद अहम पड़ाव होता है। आचार्य चाणक्‍य कहते हैं, जीवनसाथी का चुनाव करते समय कई बातों का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है। आचार्य कहते हैं कि, अगर कुछ बातों का ध्‍यान न रखा जाए तो अवगुणों से भरा जीवन साथी मिल सकता है, इससे पूरा जीवन नर्क बना जाता है।

Image

जीवनसाथी चुनाव में चाणक्‍य की ये नीतियां बहुत काम की, रखें ध्‍यान

KEY HIGHLIGHTS

  • दबाव में आकर कभी नहीं करना चाहिए जीवनसाथी का चुनाव
  • जीवनसाथी का चुनाव करते समय देंगे उसके संस्‍कार व शिक्षा
  • जीवनसाथी का चुनाव उसके गुणों को देखकर करें, सुंदरता नहीं

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति में मानव जीवन की मुश्किलों को हल करने के कई उपाय बताए गए हैं। इसमें आचार्य चाणक्‍य ने जीवन के कई रहस्‍यों को सुलझाने का उपाय बताने के साथ जीवन से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां भी दी हैं, जो सफलता का रास्‍ता दिखाती हैं। आचार्य के इस नीति शास्‍त्र का मुख्य लक्ष्‍य लोगों को जीवन से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान देना है। आचार्य कहते हैं कि मानव जीवन का एक अहम पड़ाव विवाह करना भी होता है। विवाह के लिए जीवनसाथी का चुनाव करना काफी चुनौती भरा कार्य होता है। महिला हो या फिर पुरूष, अगर उसका जीवनसाथी अवगुणों वाला है तो पूरा जीवन नर्क बन जाता है। इसलिए जीवनसाथी के चुनाव के समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है।

कभी भी दबाव में न करें शादी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कभी भी किसी के दबाव में आकर शादी नहीं करनी चाहिए। साथ ही ऐसे जीवनसाथी का चुनाव भी कभी नहीं करना चाहिए, जो किसी के दबाव में आकर शादी के लिए तैयार हुआ हो। क्‍योंकि ऐसा जीवनसाभी न तो भविष्य में प्‍यार दे सकता है और न ही खुशी। दबाव में शादी करने वाला हमेशा इस बंधन से आजाद होने की कोशिश में लगा रहता है।

जीवनसाथी में देखें संस्‍कार व शिक्षा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवनसाथी पसंद करते समय कई बातों का ध्‍यान रखना पड़ता है। सामने वाले की खूबसूरती व सुंदरता देखकर ही शादी नहीं करनी चाहिए। जो लोग केवल सुंदरता देखकर अपने जीवनसाथी का चुनाव करते हैं, उनका जीवन आगे चलकर नर्क बन जाता है। क्‍योंकि सुंदरता के पीछे कई बुराईयां भी छिपी हो सकती हैं। इसलिए महिला व पुरुष को शादी के समय अपने जीवनसाथी का चुनाव करते उसके संस्कार और शिक्षा को जरूर देखना चाहिए।

जीवनसाथी में धैर्य का गुण जरूरी

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार जीवनसाथी एक दूसरे का पूरे जीवन साथ रहते हैं, इसलिए उसके अंदर मौजूद गुणों का आकलन जरूर करना चाहिए। जीवनसाथी चुनते समय यह जरूर देखना चाहिए कि उसमें कितना धैर्य है। क्योंकि जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना वहीं कर सकता है जिसके अंदर धैर्य हो। साथ ही यह भी देखें कि उसके बोलचाल का तरीका कैसा है। मीठा बोलने वाला घर-परिवार को सुखी रखता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article