Karwa Chauth 2022 Ke Upay: हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस व्रत को पत्नियां पति की दीर्घ आयु के लिए करती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों के लिए होता है। वे एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कड़वाहट पैदा हो जाती है। लेकिन करवा चौथ पर यदि आप व्रत और पूजन के साथ इन उपायों को करती हैं तो इससे पति का दोगुना प्रेम मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाती है। जानते हैं करवा चौथ के इन उपायों के बारे में।
करवा चौथ पर करें ये उपाय (karwa Chauth Upay)
गोमती च्रक से जुड़ा उपाय- पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े होने से रिश्तों में खटास आ जाती है। साथ ही इससे घर का माहौल भी बिगड़ जाता है। ऐसे में आप करवा चौथ के दिन गोमती चक्र से जुडे इस उपाय को कर सकती हैं। इसके लिए एक डिब्बी में 11 गोमती चक्र और लाल रंग का सिंदूर भरकर रख दें। इस डिब्बी को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां किसी कि नजर न पड़ती हो। इस उपाय को करने के पति-पत्नी के बीच कलह-क्लेश की स्थिति दूर हो जाती है।इस उपाय से बढ़ेगा आपसी प्रेम- लड़ाई-झगड़े के कारण आपसी प्रेम धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। फिर चाहे रिश्ता कितना ही मजबूत क्यों न हो। इसके लिए करवा चौथ के दिन किसी मीठी चीज का भोग भगवान को लगाएं और बाद में इसी भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर अपना व्रत खोलें। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
मीठा पान से रिश्ते में आएगी मिठास- वैवाहिक जीवन की कड़वाहट को दूर करने के लिए करवा चौथ के दिन मीठे पान से जुड़े इस उपाय को कर सकते हैं। इसके लिए आप करवा चौथ की पूजा में माता पार्वती-शिवजी को मीठा पान अर्पित करें।
