अध्यात्म

Kanya Pujan Date 2024: कब कराया जाएगा कन्या पूजन? यहां नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

Kanya Pujan Date 2024: नवरात्रि के त्योहार में कन्या पूजन का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि की पूजा कन्या पूजन के बिना अधूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन कराया जाएगा कन्या पूजन और क्या है इसका शुभ मुहूर्त।

Image

Kanya Pujan Date 2024

Kanya Pujan Date 2024: जल्द ही चैत्र नवरात्रि का समापन होने वाला है। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की पूजा को समर्पित होता है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि दोनों ही दिन कन्या पूजन कराने की परंपरा है। कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं। वहीं कुछ लोग नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं। नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। बिना कन्या पूजन के नवरात्रि व्रत का कोई भी फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन कराने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं और उनको सुख,समृद्धि से भरती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब कराया जाएगा कन्या पूजन। यहां जानें शुभ मुहूर्त।

Asthami Kanya Pujan Date And Shubh Muhurat 2024 (अष्टमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त)

इस साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 16 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में जो लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं। वो 16 अप्रैल को कन्या खिला सकते हैं। इस साल 16 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है। ऐसे में इस समय में कन्या पूजन करना शुभ होगा।

Navami Kanya Pujan Date And Shubh Muhurat 2024 (नवमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 17 अप्रैल को 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार 17 अप्रैल को महानवमी मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर 7 बजकर 51 मिनट तक कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।

Kanya Pujan Vidhi (कन्या पूजन विधि)

  • नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन कर सकते हैं।
  • इस दिन माता रानी की पूजा और हवन के बाद कन्या पूजन करें।
  • घर में 9 कन्याओं को आमंत्रित करें और साथ में एक बटुक को भी बुलाएं।
  • फिर कन्याओं के पैर धोएं और उन्हें आसन पर बैठाएं।
  • उसके बाद उन्हें तिलक लगाएं और हाथ में रोली बांधें।
  • फिर कन्याओं को भोजन परोसें और अपनी क्षमतानुसार दक्षिण दें।
  • अंत में कन्याओं के पैर छुएं और उनसे आशीर्वाद मांगे।

Kanya Pujan Importance (कन्या पूजन महत्व)

शास्त्रों में कन्या पूजन का खास महत्व है। नवरात्रि में कन्या पूजन कराना अनिर्वाय माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि कन्या पूजन कराने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और अपने साधक के भंडार भरती हैं। छोटी- छोटी कन्याओं का मां देवी का अवतार माना जाता है। उनकी पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article