अध्यात्म

Ekadashi 2024 List In Hindi: इस साल कब कौन सी एकादशी पड़ेंगी? नोट कर लें पूरे साल की डेट्स

Ekadashi 2024 List In Hindi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को ग्यारस व्रत के नाम से भी जाना जाता है। जो प्रत्येक महीने की एकादशी तिथि पर मनाया जाता है। यहां जानिए 2024 एकादशी व्रत की पूरी लिस्ट।

Image

Ekadashi Calendar 2024

Ekadashi 2024 List In Hindi (एकादशी व्रत लिस्ट 2024 pdf): हिंदू पंचांग अनुसार ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहते हैं। प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी पड़ती है- एक बार शुक्ल पक्ष में और दूसरी बार कृष्ण पक्ष में। पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी कहा जाता है तो अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहते हैं। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु और एकादशी माता की पूजा की जाती है।

एक साल में कुल 24 या 25 एकादशी आती हैं और हर एकादशी का एक विशेष नाम होता है। जैसे सफलता एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी, षटतिला एकादशी, जया एकादशी, विजया एकादशी, आमलकी एकादशी इसी तरह से हर एकादशी का अलग-अलग नाम होता है। यहां देखिए एकादशी 2024 कैलेंडर।

Ekadashi 2024 List In Hindi (एकादशी व्रत 2024 कैलेंडर)

एकादशी व्रत तारीखएकादशी के नाम
07 जनवरी, रविवारसफला एकादशी
21 जनवरी, रविवारपौष पुत्रदा एकादशी
06 फरवरी, मंगलवारषटतिला एकादशी
20 फरवरी, मंगलवारजया एकादशी
06 मार्च, बुधवारविजया एकादशी
20 मार्च, बुधवारआमलकी एकादशी
5 अप्रैल, शुक्रवारपापमोचिनी एकादशी
19 अप्रैल, शुक्रवारकामदा एकादशी
04 मई, शनिवारवरुथिनी एकादशी
19 मई, रविवारमोहिनी एकादशी
02 जून, रविवारअपरा एकादशी
18 जून, मंगलवारनिर्जला एकादशी
02 जुलाई, मंगलवारयोगिनी एकादशी
17 जुलाई, बुधवारदेवशयनी एकादशी
31 जुलाई, बुधवारकामिका एकादशी
16 अगस्त, शुक्रवारश्रावण पुत्रदा एकादशी
29 अगस्त, गुरुवारअजा एकादशी
14 सितंबर, शनिवारपरिवर्तिनी एकादशी
28 सितंबर, शनिवारइन्दिरा एकादशी
14 अक्टूबर, सोमवारपापांकुशा एकादशी
28 अक्टूबर, सोमवाररमा एकादशी
12 नवंबर, मंगलवारदेवुत्थान एकादशी
26 नवंबर, मंगलवारउत्पन्ना एकादशी
11 दिसंबर, बुधवारमोक्षदा एकादशी
26 दिसंबर, गुरुवारसफला एकादशी

Ekadashi Vrat Significance (एकादशी व्रत का महत्व)

एकादशी को हरी दिन और हरि वासर के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत वैष्णव और गैर-वैष्णव दोनों समुदायों द्वारा रखा जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। मान्यता है एकादशी व्रत करते से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और अंत में स्वर्ग की प्राप्ति होती है। एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं किया जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article