अध्यात्म

Durga Ashtami Puja Samagri 2024: महा अष्टमी की पूजा में पड़ेगी इन चीजों की जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट

Durga Ashtami Puja Samagri 2024: चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को महा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माता रानी के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं अष्टमी की पूजा में किन चीजों की जरूरत पड़ती है। यहां देखें अष्टमी पूजन सामग्री लिस्ट।

Image

Durga Ashtami Puja Samagri 2024

Durga Ashtami Puja Samagri 2024 (दुर्गा अष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट): नवरात्रि की अष्टमी तिथि मां महागौरी की पूजा को समर्पित होती है। इस मां के आठवें रूप की विधि- विधान से पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा इस बार 16 अप्रैल को की जाएगा। नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पूजा को बहुत ही खास माना गया है। अष्टमी के दिन मां महागौरी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजन और हवन भी कराया जाता है। माता महागौरी की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं दुर्गा अष्टमी की पूजा में किन चीजों का प्रयोग करना चाहिए। यहां चेक करें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट ।

Durga Ashtami Puja Samagri 2024 (दुर्गा अष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट)

  • मां महागौरी की मूर्ति
  • लाल कपड़ा
  • लाल चुनरी या साड़ी
  • कपूर
  • धूप
  • घी
  • रौली
  • सिंदूर
  • अक्षत
  • फूल
  • फल
  • मिठाईयां
  • गंगाजल
  • नारियल
  • सिंगार का सामान
  • हल्दी की गाठ
  • लौंग
  • सुपारी
  • पानी

Ashtami Hawan Puja Samagri (अष्टमी हवन पूजा सामग्री)

अष्टमी के दिन हवन करने के लिए हवन कुंड, सूखी लकड़ी, आम का पत्ता, कपूर, घी, जौ, पान, सुपारी, लौंग, जायफल, नवग्रह लकड़ी, सूखा नारियल, मौली, रौली, अक्षत, लोबान, तिल इन सब चीजों की जरूरत पड़ती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article