अध्यात्म

Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्या खरीदना है सबसे शुभ, आप भी जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:23 AM IST

Dhanteras 2022 Shopping: दीपावली से एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करने का महत्व है। इसलिए धनतेरस पर लोग सोने-चांदी से लेकर झाड़ू जैसी कुछ न कुछ चीजों को घर जरूर लाते हैं। जानते हैं धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है।

Image

Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्या खरीदना है सबसे शुभ, आप भी जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

KEY HIGHLIGHTS
धनतेरस के दिन सोना और झाड़ू खरीदना होता है सबसे शुभ
धनतरेस के दिन शुभ मुहूर्त में ही करें खरीदारी
दीपावली से एक दिन पहले 23 अक्टूबर 2022 को है धनतेरस

Dhanteras 2022 Shopping Shubh Muhurat: धनतेरस का पावन त्योहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दीपावली से एक पहले मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरी, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस का त्योहार रविवार 23 अक्टूबर 2022 को पड़ रहा है। धनतेरस के दिन कुछ न कुछ चीजों का खरीदारी करने का महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं में कई गुणा वृद्धि होती है। इसलिए जान लें कि इस दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है, जिससे कि घर पर समृद्धि और

खुशियों का आगमन भी हो। जानते हैं धनतेरस के दिन क्या खरीदना आपके लिए सबसे शुभ होगा और खरीदारी की शुभ मुहूर्त क्या है। धनतेरस के दिन क्या खरीदना होता है शुभ ?

स्वर्ण (सोना) - धनतेरस के मौके पर सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि सोने के आभूषण माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी को बेहद ही प्रिय होते हैं। इसलिए धनतेरस के मौके पर सोने धातु की चीजें या आभूषण खरीदना शुभ माना गया है।

झाड़ू- झाड़ू का संबंध भी मां लक्ष्मी से होता है जिससे घर की बरकत जुड़ी होती है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है तथा घर में लक्ष्मी का वास होता है।

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति - धनतेरस के मौके पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या मूर्ति खरीदना शुभ होता है। साथ ही इस दिन भगवान के वस्त्र खरीदने को भी शुभ माना गया है।

शंख और रुद्राक्ष की माला- शंख और रुद्राक्ष को शुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन शंख खरीदकर उसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और माता लक्ष्मी तथा भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

चांदी की वस्तुएं- धनतेरस के दिन चांदी धातु की वस्तुएं खरीदने की परंपरा सालों से चली आ रही है। इस दिन लोग चांदी से बनी माता लक्ष्मी, गणेश और भगवान कुबेर की मूर्ति, सिक्के आदि की खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन चांदी के सिक्के खरीद कर उसकी पूजा करनी चाहिए।

नया बर्तन- ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर के टूटे-फूटे बर्तनों को निकाल देना चाहिए और उसकी जगह नए बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस के मौके पर पीतल के बर्तन खरीदना सबसे शुभ होता है क्योंकि पीतल में माता लक्ष्मी का वास बताया गया है। लेकिन धनतेरस पर एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन भूलकर भी न खरीदें। कौड़ियां और गोमती चक्र- धनतेरस के दिन कौड़ियां और गोमती चक्र खरीदने का भी महत्व है। माना जाता है कि इस दिन कौड़ियां खरीदने से घर में धन-संपत्ति बढ़ती है। वहीं गोमती चक्र खरीदने से घर के बच्चों और बड़ों की सुरक्षा होती है।

धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है?

हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरी के साथ-साथ माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर रविवार के दिन है। धनतेरस की पूजा के लिए 23 अक्टूबर की संध्या 05:44 से 06:05 तक का समय शुभ है।

End of Article