अध्यात्म

शनि धनतेरस पर होंगे मार्गी, इन 3 राशियों पर शनि देव के साथ मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:04 AM IST

Shani Margi On Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार इस बार 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा और शनि इसी खास दिन पर मार्गी होने जा रहे हैं। जानें किन राशियों के लिए शनि की ये स्थिति शुभ संकेत है।

Image

शनि धनतेरस (Dhanteras 2022) पर मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि ने 12 जुलाई से अपनी वक्री चाल शुरू की थी और अब 23 अक्टूबर को ये मार्गी होने जा रहे हैं।
  • इस दौरान शनि मकर राशि में विराजमान रहेंगे। 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
  • शनि के मार्गी होने से 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

Shani Margi 2022: 12 जुलाई को शनि ने अपनी वक्री चाल शुरू की थी। अब 23 अक्टूबर को यानी धनतेरस (Dhanteras) के दिन शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनि इस दौरान मकर राशि में गोचर रहेंगे। बता दें ज्योतिष में इस ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। जानिए शनि के मार्गी होने से किन राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मेष राशि: शनि इस राशि से दशम भाव में मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपके करियर के लिए काफी अनुकूल साबित होने वाला है। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। आपके ऊपर शनि देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहने वाली है। आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नई काम की शुरुआत के लिए भी समय शुभ है।

सिंह राशि: शनि आपकी राशि से छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस दौरान आप विरोधियों पर हावी नजर आएंगे। आपके हर काम बनेंगे। यात्रा सुखद साबित होगी जिससे अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई केस कोर्ट में चल रहा था तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। शनि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक दिलाने वाला है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है।

तुला राशि: आपकी राशि से शनि चतुर्थ भाव में मार्गी हो रहे हैं। ये आपको हर क्षेत्र में सुख देने की भरपूर कोशिश करेंगे। यदि आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आपका ये सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। अन्य किसी तरीके से आय के अतिरिक्त स्रोत बढ़ाने में सफल रहेंगे। धन जोड़ने में भी सफलता मिलेगी। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहने वाली है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article