Daily Numerology Prediction: 23 नवंबर 2025, रविवार का दिन है। इसका मतलब दिन पर सूर्य का प्रभाव रहेगा। वहीं, आज की तारीख का संयुक्त अंक 23 अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। इसमें अंक 02 (चंद्रमा) और अंक 03 (गुरु) का संयुक्त प्रभाव है, इसके अंकों का योग अंक 05 है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग अंक 7 है। मतलब आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी केतु है। बुध (वाणी-व्यापार का कारक) और केतु का संयोग बना हुआ है। बुध, शनि और शुक्र परस्पर मित्र हैं। आज के दिन पर बुध और केतु का प्रभाव रहने वाला है। इस कारण आप अपने जन्म की तारीख से जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैस रहने वाला है?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे)
आज सूर्य और बुध व्यवसाय में सहयोग और उन्नति देंगे। नौकरी में प्रमोशन की मजबूत संभावना है। भाग्य स्वामी केतु धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। नेत्र रोग की तकलीफ हो सकती है।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे)
व्यवसाय में सफलता और धन आगमन के योग हैं। चंद्रमा-बुध के प्रभाव से नौकरी में कुछ संघर्ष रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। बजरंगबाण का पाठ करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे)
गुरु और बुध व्यवसाय को बेहतर बनाएंगे। नौकरी में मूलांक 03 और 06 वालों का सपोर्ट लाभ देगा। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अन्न दान करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे)
व्यवसाय में मूलांक 03 और 09 वालों से अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने का विचार मजबूत होगा। अंक 07 का सपोर्ट सुखद रहेगा। सेहत में प्रसन्नता के लिए तिल दान करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे)
व्यवसाय में नई आशा और उत्साह जुड़ेगा। नौकरी में भी स्पष्ट लाभ होगा। सेहत पूरी तरह ठीक रहेगी।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे)
बुध पहले थोड़ा संघर्ष करवाएगा, फिर नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता देगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे)
नौकरी में उच्चाधिकारियों से कुछ तनाव रह सकता है। सुंदरकांड का पाठ करें। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। इस कारण योग और ध्यान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे)
बुध और शनि का सपोर्ट नौकरी में नई आशा और प्रमोशन की दिशा देगा। मूलांक 07 वाले व्यक्ति का सहयोग सराहनीय रहेगा। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे)
मंगल और बुध व्यवसाय में कुछ संघर्ष देंगे, लेकिन नौकरी बदलने के अच्छे अवसर बनेंगे। पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
