अध्यात्म

Chaitra Navratri 2024 Totke: चैत्र नवरात्रि में करें ये खास टोटके, सुख, समृद्धि की होगी प्राप्ति

Chaitra Navratri 2024 Totke: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दौरान सुख, समृद्धि के लिए कुछ टोटके किये जाते हैं। इन टोटकों से मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में किन टोटको को करना चाहिए।

Image

Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024 Totke: इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माता के भक्त इस दौरान बहुत सारे मां की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत सारे टोटके करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में नवरात्रि के समय करने वाले बहुत सारे टोटकों के बारे में बताया गया है। इन टोटको को करने से कर्ज मुक्ति से लेकर धन की प्राप्ति तक हो सकती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दौरान किन उपायों को करना चाहिए।

Chaitra Navratri 2024 Totke (चैत्र नवरात्रि टोटके)

ग्रह दोष दूर करने के लिए

चैत्र नवरात्रि के दौरान कपूर जलाएं और उस कपूर में लौंग के दो टुकड़े रख दें। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही साधक को सकारात्मक ऊर्जा आती है। इन नौ दिनों में शिवलिंग पर लौंग अर्पित करने से भी घर में बरकत आती है।

कर्ज से मुक्ति के लिए

नवरात्रि के समय कर्ज से मुक्ति पाने के लिए माता रानी को कमल का फूल, शंख अर्पित करें। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ऐसा करने से मां दुर्गा और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ अगर आपका कोई कर्ज है तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

करियर में तरक्की के लिए

चैत्र नवरात्रि के दौरान हर रोज लौंग का जोड़ा लेकर अपनी नजर उतार लें और फिर उसे मां दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगी। इसके साथ में करियर में आ रही रुकावट भी दूर होगी।

धन प्राप्ति के लिए

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जौ बोतो समय उसमें चांदी का एक सिक्का डाले दे। उसके बाद नवमी तिथि के दिन उस सिक्के को निकालकर अपनी धन की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहेगी।

कष्ट से मुक्ति के लिए

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के स्तोत्र 'दुर्गासप्तशती का पाठ' जरूर करें। इसका पाठ करने से मां दुर्गा आपके सारे कष्टों का निवारण करती हैं। इसके साथ ही अपने साधक पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article