अध्यात्म

Chaitra Maha Ashtami Ke Upay: महा अष्टमी के दिन करें ये खास उपाय, हर समस्या का होगा समाधान

Chaitra Maha Ashtami Ke Upay: नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की पूजा को समर्पित होते हैं। मां दुर्गा को कल्याण करने वाली माना गया है। नवरात्रि की अष्टमी के दिन कुछ उपायों को करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं महाष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Maha Ashtami Ke Upay

Chaitra Maha Ashtami Ke Upay: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी का व्रत हर साल चैत्र महीने की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा। नवरात्रि की अष्टमी तिथि मां महागौरी पूजा को समर्पित है। महाष्टमी पर महागौरी की पूजा करने से साधक के सारे काम बनते हैं। मां महागौरी का स्वरूप ममतामयी है। वो सब पर कृपा बरसाती हैं। अष्टमी के दिन माता रानी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन की पूजा करने से साधक को सारे कष्ट और रोगों से मुक्ति मिलती है। इस दिन विशेष उपायों को भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Chaitra Maha Ashtami Ke Upay (चैत्र महाअष्टमी उपाय)

लौंग लाल फूल अर्पित करें

चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी के दिन माता रानी को लौंग और लाल फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से माता रानी जल्द प्रसन्न होती हैं और साधक पर विशेष कृपा करती हैं।

चरण पादुक बनाएं

अष्टमी के दिन अपने घर के मुख्य द्वारा पर माता रानी के चरण पादुका बनाएं। माता का चरण घर की ओर आता हुआ होना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी का घर में आगमन होता है और वो अपने भक्त के भंडार भरती हैं।

सोलह श्रृंगार अर्पित करें

महाष्टमी के दिन माता रानी को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। इस दिन आप सुहागिन महिलाओं को भी श्रृंगार का सामान अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही धन की भी प्राप्ति होती है।

तुलसी में दिया जलाएं

नवरात्रि की अष्टमी के दिन शाम के समय तुलसी में नौ घी के दीपक जालएं। ऐसा करने से माता रानी खुश होती हैं और साधक को धन,धान्य से भरती हैं।

कन्या भोजन

महाष्टमी के दिन कन्या पूजन का खास महत्व है। इस दिन छोटी- छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें अपनी क्षमतानुसार दक्षिण दें। ऐसा करने से माता रानी साधक को सारे कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article