घर में लगा रहे हैं भोलेनाथ की तस्वीर या मूर्ति तो इन बातों का रखें ध्यान, एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2021, 08:41 AM IST

How To Place Lord Shiv Photo Or Statue: संहार के देवता भोलेनाथ की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर घर में रखते समय कुछ बातों पर ध्यान अवश्य देना चाहिए।

घर में लगा रहे हैं भोलेनाथ की तस्वीर या मूर्ति तो इन बातों का रखें ध्यान, एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान 

How To Place Lord Shiv Photo Or Statue In home:  वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में देवी-देवता की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करने से सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। जिस घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति मौजूद होती है उस घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है तथा बड़ी से बड़ी परेशानियां टल जाती हैं। शिव पुराण के अनुसार शिव जी की इच्छा से ब्रह्मा जी ने इस संपूर्ण सृष्टि की रचना की थी। हिंदू देवी-देवताओं में भगवान शिव प्रमुख देवताओं में से एक हैं। इसीलिए घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति रखना लाभदायक माना गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते समय कुछ बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। शिवजी संहार के देवता कहे गए हैं जो अपने सौम्य और रौद्र रूप के लिए विख्यात हैं। घर में कभी भी भगवान शिव जी की मूर्ति या तस्वीर गलत दिशा या गलत तरीके से स्थापित नहीं करनी चाहिए इससे भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

घर में लगाएं शिव परिवार की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में कलह नहीं होता है तथा बच्चे आज्ञाकारी बनते हैं।

इस दिशा में हो शिवजी की मूर्ति या तस्वीर 

भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत है जो उत्तर दिशा में स्थित है। इसीलिए जब भी घर में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें तो इसे उत्तर दिशा में रखें। घर में कभी भी शिव जी की ऐसी प्रतिमा या मूर्ति स्थापित ना करें जिसमें वह क्रोध मुद्रा में हों। क्योंकि इसे विनाश का प्रतीक माना गया है।

इस जगह रखें भगवान जी की मूर्ति या तस्वीर

घर में भगवान शिव की मूर्ति या प्रतिमा ऐसी जगह पर स्थापित करनी चाहिए जहां से हर कोई महादेव के दर्शन कर सके। ऐसा करने से परिवार में प्यार बढ़ता है तथा रिश्ते मजबूत होते हैं।

घर में लगाएं शिवजी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर

घर में भगवान शिव की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह खुश नजर आ रहे हों। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। जिस तस्वीर में भगवान शिव नंदी पर विराजित हैं ऐसी तस्वीर भी घर में लगाना शुभ माना गया है।

इस नियम का अवश्य करें पालन

घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति जिस जगह पर स्थापित है वह जगह हमेशा साफ होनी चाहिए। भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति के आसपास गंदगी बिल्कुल भी ना हो। अगर भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के पास गंदगी है तो उससे दोष बढ़ते हैं और धन की हानि हो सकती है। 

ना लगाएं शिव जी की ऐसी तस्वीर

अपने घर या ऑफिस में कभी भी भगवान शिव की ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जिसमें वह खड़े हों।‌ 

End of Article