Vastu Shastra Tips: हाथ से छूट जाती है यह सफेद चीजें, तो जरा संभल जाएं, अशुभ का है संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 06:36 AM IST

Frequently Drop From Hand Sign: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों का गिरना अशुभ संकेत देता है। जाने अनजाने में गिरी कुछ चीजें हमें भविष्य में होने वाली घटना के बारे में संकेत देता है।

Vastu Shastra Tips: हाथ से छूट जाती है यह सफेद चीजें, तो जरा संभल जाएं, अशुभ का है संकेत
Photo Credit: Instagram

Fall These Thing On Hand: कुछ चीजें अचानक या जल्दबाजी में हमारे हाथ से छूट जाती हैं। हाथ से चीजें छूटना एक सामान्य बात है, लेकिन अगर वास्तुशास्त्र की माने तो ऐसी कई चीजें हैं जिनका हाथ से गिरना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इसके पीछे कई बड़ी वजह बताई गई है। हाथ से गिरने वाली यह चीजें हमें भविष्य में होने वाली घटना के बारे में संकेत देते हैं। इन्हें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सफेद चीजों का हाथ से गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह संकेत अचानक से आने वाली परेशानियों के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी चीज है जिनका गिरना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है।

नमक हाथों से गिरना होता है अशुभ

नमक के बिना खाने में स्वाद नहीं आता है। खाना स्वादहीन हो जाता है। यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सामग्री में से एक हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक हाथ से गिरना शुभ संकेत नहीं होता है। अगर हाथ से नमक गिर गया तो यह घर में आर्थिक तंगी ला सकता है। इसके अलावा जीवन में परेशानियां भी खड़ी कर सकता है। नमक हाथ से गिरने से ग्रह भी परेशान हो सकते हैं। माना जाता है कि नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा की कमजोरी को दर्शाता है। शुक्र के कमजोर होने से जीवन में परेशानी आ सकती हैं।

दूध का गिरना भी होता है अशुभ

इसके अलावा गैस से दूध गिरना भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है। दूध सफेद चीजों में सबसे शुद्ध सामग्री है। दूध का हाथ से गिरना व चूल्हे में उबाल आना अशुभ संकेत देता है। दूध के गिरने से घर में आर्थिक संकट आ सकता है।

चावल का गिरना देता है ये संकेत

हिंदू धर्म में चावल का विशेष महत्व होता है। चावल को पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। चावल को अक्षत कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में चावल का हाथ से गिरना या बर्तन से गिरना अशुभ माना जाता है। चावल का गिरना शुभ अशुभ समाचार का संकेत है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article