Shanivar Upay: शनिवार को भूल से भी न करें इन चीजों को दान, मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2021, 06:35 AM IST

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को पापग्रह माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन अगर हम कुछ चीजों का दान करते हैं तो हमपर बहुत बड़ी घोर विपत्ति भी पड़ सकती है।

Shanivar Upay: शनिवार को भूल से भी न करें इन चीजों को दान, मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना

नई दिल्ली:  हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देवता का माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं। भगवान शनि को तीनों लोक का न्यायाधीश कहा जाता है और शनि भगवान मनुष्य की नाभी में विराजमान रहते हैं।

शनि देवता इंसान को उसके कर्म के मुताबिक अनुसार फल देते हैं। यदि किसी पर शनि का बुरा प्रभाव पड़ जाता है तो उसे कई मुसीबते झेलनी पड़ती हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि शनिवार के दिन आप कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे आपको परेशानी झेलनी पड़े। खासतौर पर शनिवार के दिन कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जिनका बिल्कुल दान नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको घोर विपत्ति झेलनी पड़ सकती हैं। आइए यहां आज हम आपको बताते हैं कि शनिवार के दिन किन-किन वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए।

 मोती, इमरती या फिर कोई ऑरेंज कलर की चीज
एक बात का खास ध्यान रखें कि शनिवार के दिन मोती या उससे बना आभूषण न तो किसी को उपहार में दे और ना ही किसी को दान करें। शनिवार के दिन इमरती या किसी ऑरेंज कलर की वस्तु का भी दान नहीं करें। यदि आप भूल से भी ऐसा करते है तो शनि भगवान आपसे रुष्ट हो सकते हैं। 

 कैंची
ध्यान रखें कि शनिवार के दिन अपने किसी खास या किसी रिश्तेदार को कैंची बिल्कुल भी नहीं दें। ऐसा करने से आपके और उनके बीच तनाव हो सकता है या फिर आपके घर में लड़ाई होने की संभावना हो सकती है।

 चांदी
शनिवार के दिन चांदी से बने आभुषण या चांदी का दान बिल्कुल न करें। यदि आप ऐसै करते हैं तो आपके घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। 

 चमेली का इत्र
चमेली के फूल से बना इत्र शनिवार के दिन भूल से भी दान नहीं करें। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। जिसके कारण दान करने वाले व्यक्ति का सेहत भी खराब हो सकता है।

 तांबे का बर्तन
तांबे का बर्तन का शनिवार के दिन दान करने से व्यापार में घाटा हो सकात है। इसलिए शनिवार के दिन तांबे से बनी कोई भी वस्तु को भेट में देना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

 सफेद कपड़ा
शनिवार के दिन सफेद पड़े का बिल्कुल दान नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके परिवार में अशंति और विवाद हो सकते हैं।

 चॉकलेट
इस दिन किसी को चॉकलेट भी नहीं देनी चाहिए ऐसा करने से आपके मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।

लाल कपड़े या लाल स्याही वाली कलम
शनिवार के दिन लाल स्याही की कलम या लाल कपड़े का भेट में देने से बचें। यदि आप गलती से भी ये करते हैं तो इससे शनि देवता रुष्ट हो जाते हैं। जिसका काण दान करने वाले मनुष्य को अपयश का समना करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी ये काम न करें।

End of Article