Numerology Today, 25 July 2022: सावन का दूसरा सोमवार 7 अंक के योग के साथ, जानें आज का अपना लकी नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 06:10 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 25 July 2022: आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है। दूसरा सोमवार 7 अंक के योग के साथ आ रहा है। जानें कि 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए आज कैसा रहेगा दिन। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 25 July 2022:  सावन का दूसरा सोमवार 7 अंक के योग के साथ, जानें आज का अपना लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 25 July 2022: आज 25 जुलाई 2022 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। आज 25-07-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। केतु, बुध शुक्र, शनि व राहु परम मित्र हैं। सूर्य व केतु मित्र नहीं है।अं क 02 के मित्र अंक 09, 02 तथा 01 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 25 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 02 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- श्वांश व नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।
शुभ अंक: 03

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में परेशानी रहेगी। चन्द्रमा अंक व भाग्य स्वामी है। उसका प्रभाव रहेगा। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- केतु व चन्द्रमा नस  विकार से कष्ट दे सकता है। 
​शुभ अंक: 02

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

 भाग्यांक 02 प्रशासन,बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 के व्यक्ति से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में बहुत बेहतर प्रदर्शन का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य-बीपी व लिवर के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा तनाव संभावित है। स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

मंगल इस अंक का व चन्द्रमा भाग्य स्वामी भी है। व्यवसाय में चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दुग्ध का दान करें।
​शुभ अंक: 01

End of Article