Aaj Ka Panchang: मृगशिरा नक्षत्र में आज सावन का दूसरा सोमवार, देखें 25 जुलाई 2022 का पंचांग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 06:10 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 25 July 2022: देखें 25 जुलाई, जानें आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल। साथ ही क्या है कामिका एकादशी व्रत का पारण समय। जानिए सावन के दूसरे सोमवार का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang: मृगशिरा नक्षत्र में आज सावन का दूसरा सोमवार, देखें 25 जुलाई 2022 का पंचांग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 25 July 2022: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज सावन सोमवार का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

  प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करनी चाहिए।

Aaj Ka Panchang 25 July 2022 in Hindi

दिनांक - 25 जुलाई 2022
दिवस-सोमवार
माह - श्रावण, कृष्ण पक्ष, 
तिथि-द्वादशी 
सूर्योदय-05:39am
सूर्यास्त-07:20pm
नक्षत्र-मृगशिरा
सूर्य राशि-कर्क
चन्द्र राशि - वृष 11:33am तक, फिर मिथुन
करण-तैतिल
योग-ध्रुव









25 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

25 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त-11:57am से 12:49pm तक। 

25 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:15pm तक

25 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:04pm से 06:35pm तक

25 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक

End of Article