बॉलीवुड

‘हम साथ-साथ हैं’ के सेट पर Sonali Bendre को परेशान करते थे Salman Khan, हरकतों से चिढ़ जाती थीं एक्ट्रेस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2026, 03:04 PM IST

Sonali Bendre on Salman Khan: सलमान खान अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके इसी अंदाज से एक समय सोनाली बेंद्रे परेशान हो जाती थीं। अब एक्ट्रेस ने पुराना किस्सा सुनाया है।

Image

सोनाली बेंद्रे को परेशान करते थे सलमान खान, फिर एक्टर के इस अंदाज ने जीत लिया एक्ट्रेस का दिल (Image Source: Hum saath saath hain Movie/ Zoom)

Sonali Bendre on Salman Khan: बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) का नाम उन सितारों में शामिल है, जिनका अंदाज बाकी कलाकारों से काफी अलग माना जाता है। कभी अपनी मस्ती तो कभी अपने बेबाक अंदाज के चलते वह चर्चा में रहते हैं। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार शूटिंग के दौरान के दिलचस्प किस्से शेयर करते रहे हैं। अब एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने भी सलमान के साथ काम करने के दिनों को याद किया है। दोनों ने साल 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ (Hum Saath-Saath Hain) में साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट पर सलमान का एक ऐसा अंदाज था, जो सोनाली को बिल्कुल पसंद नहीं आता था।

सलमान खान की हरकतों से परेशान हो जाती थीं सोनाली

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह सोनाली बेंद्रे का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Zee24taas के साथ बातचीत में सोनाली बेंद्रे ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और फिल्म के सेट पर बिताए कुछ हल्के-फुल्के पलों को याद किया। सोनाली ने बताया कि जब उनके क्लोज-अप शॉट्स लिए जाते थे, तब सलमान खान अक्सर मजेदार चेहरे बनाते थे, जिससे वह परेशान हो जाती थीं। उन्होंने कहा, "सलमान बहुत शरारती इंसान हैं। मैं बहुत अनुशासन से रहने वाली इंसान हूं। जब मेरा क्लोज-अप होता था, तो वह अजीब-अजीब चेहरे बनाते थे। मैं सोचती थी कि यार, मैं काम कर रही हूं, ये क्या है? उस समय मैं पूछती थी कि ये कौन हैं और ऐसा क्यों कर रहे हैं?"

समय के साथ सलमान खान को लेकर बदल गई सोनाली की राय

इसी इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे ने माना कि समय के साथ सलमान को लेकर उनकी सोच बदली है। उन्होंने फिर कहा कि शुरुआत में सलमान की शरारती आदतों को समझना उनके लिए मुश्किल था। उन्होंने कहा, "सलमान का दिल बहुत बड़ा है। जब मैं बीमार थी, तब सबसे पहले उन्होंने ही फोन किया और मुझसे मिलने आए। उन्होंने गोल्डी (पति) को फोन किया और पूछा कि क्या उन्हें पूरा भरोसा है कि ये डॉक्टर सही है? उन्होंने उस डॉक्टर के बारे में रिसर्च की। उन्होंने गोल्डी से कहा कि इस डॉक्टर को देखो, वहां देखो, यहां देखो।' फिर उन्हें समझ आया। एक डॉक्टर थे, जो उन्हें जानते थे। उन्होंने गोल्डी से उनसे बात करने को कहा। जब गोल्डी ने उनसे बात की, तो डॉक्टर ने कहा, 'आप जानते हैं क्या? वे सही डायरेक्शन में हैं। जो कर रहे हैं, वो सही है। हर कोई ऐसा नहीं करता। उनका दिल बहुत बड़ा है। आपको उन्हें माफ कर देना चाहिए।"

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article