Horoscope Today, 25 July 2022: सावन का दूसरा सोमवार आज, देखें अपना राशिफल और क्या करें उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 06:11 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 July 2022: आज सावन मास 2022 का दूसरा सोमवार है । जानें 25 जुलाई को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन।

Horoscope Today, 25 July 2022: सावन का दूसरा सोमवार आज, देखें अपना राशिफल और क्या करें उपाय

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 July 2022: आज श्रावण माह प्रदोष के दिन मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। 11:33am के बाद वह मिथुन राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज 11:33 बजे के बाद मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 25 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा व सूर्य कर्क में आर्थिक लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। मेष का राहु शुभ है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष राशिफल

आज का दिन 11:33am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन  हो सकता है। सूर्य इसी राशि से तृतीय शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

 इस राशि से द्वितीय सूर्य व 11:33am के बाद नवम चन्द्रमा छात्रों की शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन बिजनेस में उत्कर्ष का है। छात्र करियर को लेकर खुश होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का द्वादश गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

कन्या राशिफल

11:33am के बाद दशम चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

11:33am के बाद पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज व्यवसाय में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।चन्द्रमा के द्रव्य चावल व दही का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

11:33am के बाद आज चन्द्रमा सप्तम हैं।  व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।

मकर राशिफल

11:33 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि में गोचर कर रहे हैं।आर्थिक लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल 

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आज दिवस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

मीन राशिफल

शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। 
 

End of Article