Lord Hanuman Worship: घर पर नहीं रखनी चाहिए हनुमानजी की ऐसी तस्वीरें, बढ़ता है कलेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 06:52 PM IST

Hanumanji Worship: हनुमानजी की पूजा करने के लिए लोग घर पर उनकी प्रतिमा या फोटो विराजित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमानजी के कई स्वरूपों में कुछ रूप ऐसे भी होते हैं, जिनकी पूजा घर पर नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर पर कलह-कलेश बढ़ता है।

Lord Hanuman Worship: घर पर नहीं रखनी चाहिए हनुमानजी की ऐसी तस्वीरें, बढ़ता है कलेश

Hanumanji Photo Worship: हिंदू धर्म में सभी घरों पर पूजा-पाठ होती है। पूजा से जुड़े कई नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है, तभी पूजा का फल प्राप्त हो पाता है। जैसे घर पर पूजा के मंदिर का स्थान, पूजा के लिए मंदिर की दिशा, पूजा विधि और सामग्री से लेकर कई चीजों को सोच समझकर ही शामिल करना चाहिए। पूजा करने से पहले लोगआमतौर पर इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा में सबसे जरूरी है भगवान की प्रतिमा या तस्वीर। हनुमानजी की पूजा करते समय आप इस बात का जरूर ध्यान रखें, क्योंकि भगवान हनुमान के कुछ ऐसे रूप होते हैं, जिसकी तस्वीर घर पर नहीं रखनी चाहिए।

हनुमानजी को श्रीराम भक्त, पवनपुत्र और संकटमोचन जैसे कई नामों से जाना जाता है। हनुमानजी ऐसे भगवान हैं जो अपने भक्तों की आराधना से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। हनुमानजी के भक्त घर और मंदिर दोनों ही जगह श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा करते हैं। लेकिन घर पर पूजा करते समय आपको इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि, हनुमानजी की किस प्रतिमा या तस्वीर  विराजित करें, क्योंकि उनके कुछ रूप ऐसे भी हैं, जिनकी पूजा करने से घर पर अशांति बनी रहती है। जानते हैं हनुमानजी की कैसी तस्वीरों में घर पर पूजा नहीं करनी चाहिए।

छाती चीरने वाली तस्वीर

हनुमानजी प्रभु श्रीराम के परम भक्त हैं। कई तस्वीर में उन्हें छाती चीरते हुए देखा जाता है, जिसमें उनके सीने में भगवान श्रीराम और माता सीता की छवि दिखाई देती है। घर पर भूलकर भी छाती चीरते हुए हनुमानजी की तस्वीर ना रखें।

आकाश में उड़ने वाली तस्वीर

हनुमानजी की स्थिर तस्वीर घर पर रखनी चाहिए। हनुमानजी की कुछ ऐसी भी तस्वीरें होती हैं, जिसमें वे एक हाथ में संजीवनी लिए हुए आकाश में उड़ते हैं। ऐसी तस्वीर को घर पर नहीं रखनी चाहिए।

लंका दहन की तस्वीर

रावण माता सीता को हरण कर लंका ले गए थे। हनुमानजी ने लंका दहन कर माता सीता को रावण से बचाया था। लेकिन घर पर लंका दहन की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा राक्षसों का संहार करते हुए भी हनुमानजी की तस्वीर घर पर नहीं रखनी चाहिए। इससे घर पर सुख-समृद्धि में कमी आती है।

राम-लक्ष्मण के साथ वाली तस्वीर

प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण जी के साथ भी हनुमानजी की कई तस्वीर देखने को मिलती है। लेकिन ऐसी तस्वीर, जिसमें हनुमानजी अपने कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण को बिठाए होते हैं। ऐसी तस्वीर को भी घर पर नहीं लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article