Shiva Purana: मौत से पहले व्यक्ति में दिखाई देते हैं ये 8 संकेत, शिवपुराण में है इसकी चर्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 05:57 PM IST

Death Symptoms: मृत्यु जीवन का सबसे बड़ा सत्य है। इसके बावजूद अपनी या किसी की मौत के बारे में सोचकर भी डर लगता है। मौत अटल सत्य है, लेकिन मौत की घटना कब किसने साथ होगी ये किसी को ज्ञात नहीं होता। शिवपुराण के अनुसार मौत के कुछ महीने पहले से व्यक्ति में कुछ संकेत दिखने शुरू हो जाते हैं।

Shiva Purana: मौत से पहले व्यक्ति में दिखाई देते हैं ये 8 संकेत, शिवपुराण में है इसकी चर्चा

Death Symptoms According To Shiva Purana: जन्म के साथ किसी व्यक्ति के जीवन की शुरुआत होती है और मृत्यु के बाद उसके जीवन का अंत हो जाता है। ये ऐसा अटल सत्य जिसे कोई टाल नहीं सकता है। ‘मृत्यु’ जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। ये ऐसा सत्य है, जिसके बारे में ना कोई सोचना चाहता है और ना बात करना। ना ही इसे टाला जा सकता है और ना ही झुठलाया जा सकता है। मानव कितना भी ज्ञानी क्यों ना हो जाए, विज्ञान कितनी भी तरक्की क्यों ना कर ले, लेकिन किसी व्यक्ति की मौत का समय कब आएगा ये कोई नहीं बता सकता।

लेकिन शिवपुराण के अनुसार, किसी व्यक्ति की मृत्यु से कुछ महीने पहले उसमें कुछ संकेत दिखने शुरू हो जाते हैं। भगवान शिव खुद माता पार्वती को मृत्यु के पहले संकेतों के बारे में बताते हैं। शिवपुराण के अनुसार, जब माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा, क्या कोई ऐसे संकेत हैं जिससे यह पता लगाया जा सके कि मनुष्य की मृत्यु होने वाली है? इसका जवाब देते हुए शिवजी बोले अवश्य देवी। जानते हैं शिवजी माता पार्वती को मृत्यु से पूर्व दिखने वाले किन संकेतों के बारे में बताते हैं।

मृत्यु से पहले मनुष्य में दिखाई देते हैं ऐसे संकेत

  • जब किसी व्यक्ति का शरीर अचानक पीला, हल्का लाल या सफेद पड़ने लगे जो समझ लीजिए उस व्यक्ति की मौत करीब है। शरीर में ऐसा बदलाव इस बात की ओर इशारा करता है कि छह महीने के भीतर उस व्यक्ति की मौत हो सकती है।
  • किसी व्यक्ति को यदि चंद्रमा, सूर्य और आग से उत्पन्न होने वाली रोशनी न दिखाई दे। ऐसे संकेत भी इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वह व्यक्ति का जीवनकाल छह माह शेष रह गया है।
  • जीभ का फूल जाना, दांतों से मवाद निकलना और स्वास्थ्य का दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जाना भी इस बात की ओर इशारा करता है कि व्यक्ति का जीवन कुछ माह शेष रह गया है।
  • किसी व्यक्ति को जब पानी, तेल या दर्पण में अपना रूप विकृत तरीके से दिखाई दे तो भी ये जल्द मृत्यु की ओर इशारा करता है।
  • बाएं हाथ में बिना किसी कारण लगातार एक हफ्ते तक फड़कता रहे, तो भी ये इस संकेत है कि उसकी मृत्यु में कुछ माह शेष रह गए हैं।
  • रंगबोध समाप्त हो जाए और अचानक सबकुछ काला दिखाई देने लगे तो यह भी मृत्यु निकट होने के संकेत हैं।
  • जब अपनी परछाई स्वयं से अलग दिखाई देने लगे। ये संकेत भी इस की ओर इशारा करता है कि उस व्यक्ति की मृत्यु निकट है।
  • व्यक्ति का मुंह, कान, नाक, जीभ पथरा (स्तब्ध) जाए तो भी ऐसे इंसान की मृत्यु छह माह के भीतर हो सकती है।

शिवपुराण में भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को मृत्यु से पहले व्यक्ति में दिखने वाले इन्हीं आठ संकेतों के बारे में बताया है। ऐसा माना जाता है कि इंसान की मृत्यु के पहले उसे इसी तरह के संकेत दिखने लगते हैं। 

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article