Meaning of Dreams : सपने में दिख रही बार-बार ऐसी लड़की, तो जानें क्या मिल रहा संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2020, 08:02 PM IST

Swapan Shastra: सपने हर कोई दिखता है, लेकिन कई सपने बार-बार नजर आते हैं। ये सपने असल में कुछ संकेत देते हैं। यदि आपके सपने में मुस्कराती हुई लड़की नजर आ रही है, तो आइए इसका मतलब बताएं।

Meaning of Dreams : सपने में दिख रही बार-बार ऐसी लड़की, तो जानें क्या मिल रहा संकेत

कई बार हम सपने देखते हैं और भूल जाते हैं, लेकिन कुछ सपने याद रहते हैं और सोचने पर मजबूर करते हैं कि ऐसा सपना आया ही क्यों? अगर आपके सपने में कोई चीज बार-बार नजर आती है तो आपको समझ लेना चाहिए कि ये सपना आपको कुछ संकेत दे रहा है। सपने कई बार आपके ईष्ट देव या पूवर्जों के द्वारा दिया गया संदेश भी होता है। ये आपको परेशानी में देखकर परेशान होते हैं और सपने के जरिये संकेत देते हैं कि परेशानी खत्म कैसे होगी, कब होगी या आने वाली परेशानी के प्रति सचेत भी करते हैं। इसलिए यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके सपने में बार-बार कोई चीज आ रही है तो उसे समझने का प्रयास करें। यहां आज एक ऐसे सपने के बारे में आपको बताने जा रहें, जो यदि आपको नजर आए तो समझ लें आपकी किस्मत बदलने वाली है।

सपने में यदि आपके कोई लड़की या महिला बार-बार नजर आ रही है और वह आपको देखकर मुस्कराती है तो समझ लें कि आपके दुर्दिन दूर होने वाले हैं। सपने में ऐसी लड़की हालांकि बहुत ही मुश्किल से नजर आती है, लेकिन यदि यह लड़की एक नहीं कई बार सपने में आए तो ये एक शुभ संकेत होता है। हालांकि, सपने में नजर आने वाली लड़की अनजान होनी चाहिए। यानी आपने उसे कभी देखा न हो।

ये सपना यदि आपको भोर के वक्त आता है तो समझ लें कि आपके धन से जुड़े संकट दूर होने वाले हैं या आपको अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति होगी। लड़की का मुस्कराना आपके तरक्की के रास्ते खोलेगा। यदि आप अपने सपने में किसी अनजान लड़की को सजते संवरते देखें तो यह भी बहुत शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में खुशियां आने वाली हैं। ऐसा सपना धन आने का भी संकेत देता है।

यदि आप अविवाहित हैं तो यह भी संभव हो कि आपके विवाह का ये संकेत हो। ऐसा सपना एक नहीं कई बार आए तभी उसका फल मिलता है। यदि आप निसंतान हैं तो आपके घर में नन्हा मेहमान भी आ सकता है।

यदि आपको सपने में कोई महिला ऐसी नजर आए जिसे आपने कभी न देखा हो और वह अपसे सुहाग या श्रृंगार का सामान मांगे तो समझ लें कि वो साक्षात देवी लक्ष्मी है और शीघ्र उनकी ये कामना पूरी कर दें। इससे आपके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।

End of Article