Hariyali Teej 2022 Date, Puja Timings: सावन माह में कब है हरियाली तीज? जानें डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 07:48 PM IST

Hariyali Teej 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Hariyali Teej Date Kab Hai in Hindi: हरियाली तीज बिल्कुल हरतालिका तीज की तरह होती है। यह हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह व्रत 31 जुलाई को है।

Hariyali Teej 2022 Date, Puja Timings: सावन माह में कब है हरियाली तीज? जानें डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व 

Hariyali Teej 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Hariyali Teej Date Kab Hai in Hindi: सावन माह में पड़ने वाली हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। यह बिल्कुल हरतालिका तीज की तरह होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हर साल सावन माह की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। मान्यताओं के अनुसार, यदि कुंवारी कन्या भक्ति पूर्वक इस व्रत को करें, तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्त हो सकता है। यदि आप इस व्रत को करती है या करने की सोच रही हैं, तो यहां आप हरियाली तीज का डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व विस्तार से जान सकती हैं।

हरियाली तीज 2022 डेट (Hariyali Teej 2022 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं 31 जुलाई, दिन रविवार को रखेंगी।

हरियाली तीज पूजा मुहूर्त (Hariyali Teej Puja Muhurta)

हरियाली तीज के दिन रवि योग बन रहा है। इस दिन रवि योग दोपहर 2:20 से शुरू होकर 01 अगस्त को सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। रवि योग में हरियाली तीज की पूजा करना उत्तमफल देता है।

शुभ समय या अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक

राहुकाल शाम- 05 बजकर 31 मिनट से शाम 07 बजकर 13 मिनट तक

आपको बता दें राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित होता है।

हरियाली तीज 2022 महत्व (Hariyali Teej 2022 Significance)

हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। अविवाहित कन्या यदि इस व्रत को भक्ति पूर्वक करें, तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्त हो सकता है। इस व्रत को करने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज का व्रत रखने से दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

End of Article