Happy Sawan image messages: 6 जुलाई से भगवान शिव के भक्तों के लिए अहम माना जाने वाला सावन का महीना शुरु हो रहा है। इस बार सोमवार से सावन की शुरुआत हो रही है। पहले सावन सोमवार को श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की बड़ी संख्या में पूजा करते हैं और इसी महीने में कावड़ यात्रा सहित तमाम तरह के आध्यात्मिक साधनाएं भी की जाती हैं।
सावन के महीने की शुरुआत के साथ लोग कई तरह के बधाई संदेश एक दूसरे को भेजते हैं और इसमें तस्वीरें व कई तरह के मैसेज शामिल हैं। अगर किसी को सावन की बधाई देना चाहते हैं तो नीचे दी गई तस्वीरों और बधाई संदेशों (Sawan wish message Images) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
श्रावण का महीना प्राचीन पवित्र ग्रंथों में वर्णित समुद्र मंथन अध्याय से जुड़ा हुआ है, पवित्र मास में भक्त कांवर यात्रा करके भगवान शिव का आभार व्यक्त करते हैं। शिवलिंग पर गंगाजल और दूध अर्पित किया जाता है ताकि मानवता को बचाने के लिए जहर पीने वाले शिव को प्रसन्न किया जा सके। सोमवार को व्रत रखने से, भक्त भगवान शिव से अपने अनगिनत प्राप्त करते हैं।

