Dream Astrology: सोते समय अक्सर कई लोग सपने देखते हैं। सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। कुछ सपने अच्छे होते हैं। कुछ सपने काफी खतरनाक होते हैं और कुछ सपने काफी बुरे भी होते हैं। सोते समय देखे गए सपने कहीं न कहीं हमारे जीवन से जुड़े रहते हैं। यह सपने हमें अच्छे और बुरे होने का संकेत देते हैं। कई बार कुछ लोगों को सपनों में पितर दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर सपने में बार-बार पितर दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब वह आपसे सपने में कुछ कहना चाहते हैं। इन सपनों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सपने में पितर देखना कई संकेत होते हैं। कई बार यह संकेत अच्छे होते हैं तो कई बार यह संकेत बुरे भी होते हैं। आइए जानते हैं कि पितरों के ऐसे सपनों के बारे में जो अशुभ माने जाते हैं।
पितर कुछ मांग रहे हैं तो है अशुभ
अगर आप अपने पितरों को सपने में किसी मुसीबत में देखते हैं और वह खाना, पानी या कुछ भी चीजें आपसे मांग रहे हैं तो समझ लीजिए की यह अच्छा संकेत नहीं है। इसका मतलब यह है कि आपके पितर किसी संकट में है। ऐसे में आपको उनके कष्ट को दूर करने के लिए जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। और नियमित रूप से गीता व रामायण का पाठ करना चाहिए।
रोते हुए पितर देखने का है ये संकेत
सपने में पितरों को रोते हुए देखना भी अशुभ माना जाता है। इसका मतलब आपके पितर को अभी मुक्ति नहीं मिली है। वह परेशान है ऐसे में आपको उनकी मुक्ति के लिए ब्राह्मण भोज कराना चाहिए और गीता का पाठ करना चाहिए और ईश्वर से उनके मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करनी चाहिए।
पितर का क्रोधित होना भी होता है अशुभ
अगर आपके सपने में पितर आपसे गुस्सा हो रहे हो तो इसका मतलब यह कि आपके घर में पितृदोष हो। ऐसे में आपको किसी ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए और समस्या का निवारण करना चाहिए क्योंकि पितृदोष पूरे घर के सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकता है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

