Panchang Today, 17 अक्टूबर 2021 पंचांग: रविवार का पंचांग, जानिए दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2021, 03:52 PM IST

17th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Panchang Today, 17 अक्टूबर 2021 पंचांग: रविवार का पंचांग, जानिए दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त

17 October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है व शतभिषा नक्षत्र है। आज एकादशी का पारण व रविवार का व्रत है। अतः भगवान सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 17 अक्टूबर 2021
दिवस रविवार
माह आश्विन, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 06:28 am
सूर्यास्त 05:44 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि कुम्भ
करण बालव
योग वृद्धि

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:55 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी नया शुभ काम करने से बचना चाहिए।

End of Article