Chankya Niti: मां लक्ष्मी की कृपा पना चाहते हैं तो आज ही छोड़ दें ये 5 बुरी आदतें, वरना हो जाएंगे कंगाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 11:34 AM IST

Acharya Chanakya Niti: व्यक्ति की बुरी आदते उसके जीवन को बर्बाद कर सकती है। इसलिए वक्त रहते ही इन आदतों से तौबा कर लेना बेहतर होता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र ग्रंथ में व्यक्ति की ऐसी बुरी आदतों के बारे में जिक्र किया है, जिसे जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए।

Chankya Niti: मां लक्ष्मी की कृपा पना चाहते हैं तो आज ही छोड़ दें ये 5 बुरी आदतें, वरना हो जाएंगे कंगाल
Photo Credit: Instagram

Chankaya Niti in Hidni: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कई तरह की नीतियों के बारे में बताया है। चाणक्य अपनी नीति में धन के महत्व के बारे में भी बताते हैं। धन की इच्छा हर व्यक्ति को होती है। लेकिन व्यक्ति अपनी कुछ बुरी आदतों से धन से दूर चला जाता है। यहां तक कि धन-दौलत रहते हुए भी बुरी आदतों के कारण वह धीरे-धीरे कंगाल हो जाता है। चाणक्य बताते हैं कि धन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को बुरी आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र ग्रंथ में श्लोक के माध्यम से बताया है कि व्यक्ति को अपनी किन बुरी आदतों का त्याग कर देना चाहिए। जिससे उसके घर पर कभी धन-दौलत की कमी ना हो और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

आचार्य चाणक्य से जानें लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने वाली बातें

अहंकार

अहंकार और क्रोध करने वाले व्यक्ति के पास मां लक्ष्मी क्षण भर भी नहीं ठहरती। आचार्य चाणक्य के मुताबिक क्रोधित और कड़वे वचन बोलने वाला व्यक्ति भी कभी अमीर नहीं हो सकता। क्योंकि वह अपनी वाणी से हमेशा लोगों को आहत करता है। 

भूख से अधिक भोजन

भूख से अधिक भोजन करना स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक होता ही है साथ ही यह दरिद्रता का भी कारण बनता है। ऐसे व्यक्ति के घर धन की देवी मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती। साथ ही ऐसा व्यक्ति कभी स्वस्थ जीवन भी नहीं जीता है और बीमारियों से ग्रसित होता है।

आलस

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन आलस्य है, जो उसे कभी आगे बढ़ने नहीं देता है। आलसी व्यक्ति या बिना कारण ज्यादा सोने वाला व्यक्ति कभी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता है और धीरे-धीरे गरीबी की तरफ चला जाता है। आसली व्यक्ति के पास से धन लाभ के सारे अवसर चले जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी इस बुरी आदत का तुरंत त्याग कर देना चाहिए।

लालच

यदि आलस्य व्यक्ति का दुश्मन है तो लालच उसका सबसे बड़ा अवगुण माना जाता है। जीवन में किसी भी चीज का लालच अच्छा नहीं होता है। खास कर धन का लालच रखने वाले लोगों के पास हमेशा धन की कमी बनी रहती है। इसलिए व्यक्ति को अपना यह अवगुण छोड़ देना चाहिए।

गंदगी फैलाने वाले लोग

ऐसे लोग जो साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं, उनसे भी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। गंदे कपड़े पहनना, दांतों की सफाई ना करना, स्नान नहीं करना, इस तरह की बुरी आदतों वाले लोगों को गरीबी का सामना करना पड़ता है। इसलिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, स्वच्छ कपड़े पहने और नियमित दांतों की अच्छे से सफाई करें।  

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article