Astrology chant the mantras : अपनी राशि के हिसाब से कीजिये मंत्रों का जाप, मिलेगी अपार सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2022, 01:11 AM IST

Astrology chant the mantras : यदि आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको अपना राशि के मुताबिक ही मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सफलता आपके कदम चूमेगी और आपको कभी निराश हाथ नहीं लगेगी।

Astrology chant the mantras : अपनी राशि के हिसाब से कीजिये मंत्रों का जाप, मिलेगी अपार सफलता
Photo Credit: People

Astrology chant the mantras : हम सभी अपने दैनिक जीवन में सुबह उठकर किसी ना किसी भगवान की पूजा अर्चना करते है। जिससे हमारी दैनिक दिनचर्या व जीवन की सभी समस्याएं हल होती रहें। हम आपको हिंदू धर्म शास्त्रों पुराणों से जुड़ी बहुत सी जानकारी देते हैं। इसी कड़ी में हम आपको बता रहे हैं कि हिंदू धर्म में मंत्र जाप के बिना हर पूजा अधूरी है। यही कारण है कि हर तरह के धार्मिक कार्य के आख़िर में मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान का आवाह्नन किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों व शास्त्रों आदि की बात करें तो उसमें  उल्लेख किया गया है कि मंत्र जाप करने से न केवल देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि साथ ही साथ मोक्ष भी प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, मत्रों के जाप से धन संबंधी तथा वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां तक दूर हो जाती हैं। मगर प्रॉब्लम वहां आती है जब हमें यहीं नहीं पता होता कि हमें किस मंत्र का जप कब और कैसे करना चाहिए। 

राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

मेष: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए इन्हें हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इनके लिए सबसे लाभ प्रदान करने वाला मंत्र है ॐ हनुमते नमः।

वृष: इस राशि का स्वामी शुक्र है। इन्हें अपने जीवन की धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए तथा ॐ दुर्गादेवयै नमः का जाप करना चाहिए।

मिथुन: मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। जिस कारण इनके लिए गणेश जी की पूजा करना सबसे लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा इन्हें ॐ गणपते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क: ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और क्योंकि चंद्रमा शिव जी के सिर पर विराजमान हैं,  इसलिए इनके लिए इस राशि शिव जी का पूजन तथा ॐ नमः शिवाय : मंत्र का जाप करना करना चाहिए शुभ माना जाता है।

सिंह: इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। जिस कारण ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इन्हें प्रत्येक दिन नियमित रूप से सूर्यदेव का पूजन करना चाहिए और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का का जाप चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। इस राशि के जातकों को हर दिन दो बार ॐ गं गणपते नमः मंत्र का जाप तथा इनका पूजन करने से धन लाभ होता है।

तुला: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इन्हें माता लक्ष्मी की आराधना करना चाहिए तथा ॐ महा लक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। कहा जाता है मंगल ग्रह सबसे क्रूर ग्रह होता है। इसलिए इन्हें मंगल को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी का पूजन तथा ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

धनु: बृहस्पति ग्रह को धनु राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि इस राशि के जातकों को हर दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए और ॐ श्री विष्णवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर: मकर वालों की राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि को माना जाता है। इन्हें अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए शनि और हनुमान जी की पूजा करना चाहिए। साथ ही साथ ॐ शम् शनिश्चराये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ: इस राशि के लोगों के स्वामी भी शनि ग्रह ही हैं और शनि के गुरु हैं भोलेनाथ। ऐसे में इस राशि के जातकों को भगवान शिव के पूजन के साथ-साथ महामृत्युंजय का पाठ करना चाहिए।

मीन: इस राशि का स्वामी बृहस्पति यानि गुरू ग्रह को माना जाता है। ऐसे में इन्हें को भगवान नारायण का ध्यान करना चाहिए और ॐ नारायणा नमः व ॐ गुरुवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय