Feng Shui Turtle For Wealth : मनचाही सफलता चाहिए तो फेंगशुई का ये कछुआ लाएं घर, जानें फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 06:11 PM IST

Feng Shui Turtle For Wealth : आपने खूब सुना और देखा भी होगा कि आजकल बहुत से लोग घर में कछुए की प्रतिमा रखते है। फेंगशुई के अनुसार, कछुआ लंबी उम्र तो देता ही है, साथ ही इसे अपने घर या कार्य स्थल पर सही जगह पर रखा जाए तो यह आपको धन-दौलत और शोहरत भी दिलवाता है।

Feng Shui Turtle For Wealth : मनचाही सफलता चाहिए तो फेंगशुई का ये कछुआ लाएं घर, जानें फायदे
Photo Credit: People

Feng Shui Turtle For Wealth : आप भी अपने घर की साज सज्जा से लगाव रखते हैं  और फेंगशुई या वास्तु में विश्वास रखते है तो फेंगशुई का कछुआ आपको दे सकता है मनचाही सफलता, आप भी इसको अपने घर ला सकते हैं। फेंगशुई और वास्तु के अनुसार, ये कछुआ क्रिस्टिल का होना अधिक फायदेमंद माना जाता है। हालांकि आप धातु ,मिट्टी, लकड़ी और स्फटिक के बने कछुए भी वास्तु में बहुत अच्छे माने जाते हैं। यह खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। कछुआ रखने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। 

भगवान विष्णु ने लिया था कछुए का रूप

हिंदू धर्म में घर में कछुआ रखने को बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का एक रूप कछुआ था। भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। कहा जाता है कि जहां कुछआ होता है, वहां लक्ष्मी का आगमन होता है। फेंगशुई में भी कछुआ रखना बेहद शुभ माना गया है। इससे घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

Feng shui tip: घर में तितलियों की तस्वीर रखने के फायदे

जानिए मिट्टी से बना कछुआ क्या फायदे देता है

कछुआ अगर मिट्टी का बना हुआ है तो उसे उत्तर-पूर्व दिशा, मध्य या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए,ऐसा करने से यह सर्वोत्तम परिणाम देता है। ऐसा कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है और जीवन में उतार-चढ़ाव कम आते हैं। इसे घर में रखने से जीवन में शांति, सद्भाव, दीर्घायु और पैसा आता है।

जानिए धातु का बना कछुआ आपको क्या लाभ देगा

धातु का कछुआ पीतल, चांदी, तांबा या अष्ट धातु से बना हुआ घर या व्यवसायिक स्थल पर लगाना शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है व वास्तुदोष भी दूर होता है। घर में धातु का कछुआ रखने से, कई समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है। कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अगर आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही हैं तो आपको अपने घर की उत्तर दिशा में धातु से बना हुआ कछुआ रखना चाहिए। इस दिशा में धातु का कछुआ रखने से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है, परिवार के सदस्यों का मूड भी अच्छा रहता है। घर के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है।

यह क्लेश व नकारात्मक चीजों को घर से दूर करता है। अक्सर घर का कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है और दवा आदि लेने पर भी सेहत में सुधार नहीं होता, तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुए का चित्र लगाएं। इससे घर में बीमारियां नहीं आती व घर पर बुरी नजर का असर नहीं होता। कछुआ नजर दोष भी खत्म करता है।

जानिए स्फटिक का कछुआ किस दोष को खत्म करता है

व्यर्थ की भागदौड़ व अनावश्यक प्रयासों से बचाते हुए यह जीवन की सार्थकता के साथ-साथ सुरक्षा भी देता है। कछुआ एक प्रभावशाली यंत्र है, जिससे वास्तु दोष का निवारण होता है और खुशहाली आती है। वास्तु तथा फेंगशुई में स्फटिक निर्मित कछुआ घर में रखना ज्यादा असरकारी माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ-साथ धन-दौलत का भी समावेश होता है।

अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और कई उपाय करने के बाद भी आपको कोई विकल्प नहीं मिल रहा है तो आप घर में स्फटिक से बना हुआ कछुआ रख सकते हैं। इसे घर की उत्तर दिशा में रखें और मुंह अंदर की तरफ रहे। यदि आप व्यवसायी हैं, तो अपने प्रतिष्ठान की उत्तर दिशा में स्फटिक का कछुआ रखें, ऐसा करने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है रुके हुए काम जल्दी होने लगते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article