Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में इस रंग का करें प्रयोग, दूर होगी हर समस्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 06:22 AM IST

Black Colour Direction In Home: वास्तु शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं उत्तर दिशा में काले रंग का इस्तेमाल काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिशा में काले रंग का इस्तेमाल करने से व्यक्ति डर से मुक्ति पाता है। साथ ही साथ रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में इस रंग का करें प्रयोग, दूर होगी हर समस्या

Black Colour Importance In Vastu Shastra: हर व्यक्ति को अपनी भौतिक जरूरतें पूरी करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन मां लक्ष्मी का प्रतीक है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। कहते हैं जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए वह सभी आर्थिक संकटों से मुक्ति पा लेता है। घर में सुख शांति और धन की प्राप्ति के लिए व्यक्ति कई उपाय करता है। ऐसे ही वास्तुशास्त्र में धन प्राप्ति के लिए कई उपाय बताए गए हैं और इन उपायों में रंगों के महत्व को भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर रंग का अपना अलग-अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं धन प्राप्ति के लिए किस दिशा में करें काले रंग का प्रयोग।

उत्तर दिशा में रखें काले रंग की वस्तु

 खूबसूरत रंग व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक भावनाओं पर का प्रभाव डालता है। हर रंग का अपना विशेष महत्व होता है। ऐसी ही काले रंग के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार काले रंग से संबंधित चीजों को घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए। उत्तर दिशा में काले रंग की चीजों को रखने से किसी भी प्रकार का डर नहीं बना रहता है। उत्तर दिशा की दीवार भी व्यक्ति को काले रंग की करनी चाहिए। अगर काले रंग का नहीं कर सकते हैं तो काले रंग की कोई पेंटिंग या कुछ चीज उत्तर दिशा की तरफ रख दें। इससे स्वास्थ संबंधित तकलीफ भी दूर होती है।

उत्तर दिशा में रखें पानी का बर्तन 

 वास्तु शास्त्र के अनुसार काले रंग का संबंध जल से बताया गया है। जल के दिशा भी उत्तर दिशा है। ऐसे में उत्तर दिशा में एक पानी का बर्तन भी जरूर रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सदैव आपके घर वास करती हैं। ऐसा करने से आर्थिक समस्या से भी व्यक्ति छुटकारा पाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article