Chanakya Niti For Life: जीवन को खुशहाल बनाने में चाणक्‍य के ये चार उपाय आते हैं बहुत काम, आज ही अपनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 02:56 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: नीति शास्‍त्र में आचार्य चाणक्‍य ने जीवन को खुशहाल बनाने के कई उपाए बताएं हैं। आचार्य कहते हैं कि अगर व्‍यक्ति अपने जीवन में कुछ बातों का ध्‍यान रखे तो वह अपने जीवन को खुशहाल व आसान बना सकता है।

Chanakya Niti For Life: जीवन को खुशहाल बनाने में चाणक्‍य के ये चार उपाय आते हैं बहुत काम, आज ही अपनाएं
Photo Credit: Representative Image

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्‍त्र में जीवन के हर एक पहलू के बारे में विस्‍तार से बताया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी व्‍यक्ति के जीवन की डगर को आसान बना सकता है। नीतिशास्‍त्र में जिन नीतियों व उपायों का उल्लेख सदियों पहले किया गया है, वे आज भी जीवन के लिए उतना ही असरदार हैं, जितना सदियों पहले हुआ करती थी। ये लोगों का मार्गदर्शन करने के साथ उन्‍हें सही और गलत में फर्क बताती हैं। आचार्य ने नीति शास्‍त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के चार प्रमुख सूत्र बताए हैं। चाणक्‍य का मानना है कि जो जीवन में कभी दुखी नहीं होता।

बीते समय को भूलना बेहतर

आचार्य चाणक्य कहते हैं जो भी व्‍यक्ति अपने जीवन में सुख- शांति चाहता हैं उसे सबसे पहले अपने बीती हुए कल को भूलना पड़ेगा। अगर कोई व्‍यक्ति अपनी पुरानी और बेरे अनुभवों को याद रखेंगा तो उसको कष्ट के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। इससे लोग अपने वर्तमान को भी खराब कर लेते हैं।

गलत तरीके से ना कमाएं धन

आचार्य चाणक्य के अनुसार खुशहाल जीवन का सबसे बड़ा रूकावट गलत तरीके से कमाया गया पैसा भी है। ऐसे लोग न तो खुश रह पाते हैं और न ही जीवन में सफल। ऐसे लोग अपने जीवन में सिर्फ यातना ही झेलते हैं। इसलिए, व्‍यक्ति को हमेशा अच्छे इरादों और मेहनत से ही पैसा कमाना चाहिए। मेहन से कमाया गया धन खुशहाल जीवन देता है।

दुष्टों को रखें खुद से दूर

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि खुशहाल जीवन के लिए व्‍यक्ति को हमेशा दुष्‍टों से सजग और दूर रहना होगा। क्‍योंकि ऐसे लोगों के बीच रहने से न तो सफलता मिलती है और न ही खुशहाली। ऐसे लोग पास रहकर सिर्फ लोगों को कष्‍ट ही देते हैं।

ना करें कमजोरी का प्रदर्शन

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लोगों को कभी भी किसी के सामने अपनी कमजोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग अपने आप कई तरह के मुसीबतों से घिर जाते हैं। क्‍योंकि दुश्‍मन कमजोरी का फायदा उठा कर पीठ पीछे से कभी भी वार कर सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article