Aaj Ka Panchang: आज है सावन मास की हरियाली तीज, देखें 31 जुलाई का पंचाग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 09:19 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 31 July 2022: 31 जुलाई को सावन महीने की हरियाली तीज मनाई जाएगी। जानें आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: आज है सावन मास की हरियाली तीज, देखें 31 जुलाई का पंचाग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 31 July 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। मघा नक्षत्र है।आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है।

Aaj Ka Panchang 31 July 2022 in Hindi

दिवस - रविवार
माह - श्रावण, शुक्ल पक्ष 
तिथि - तृतीया 
सूर्योदय - 05:47am
सूर्यास्त - 07:10pm
नक्षत्र - मघा
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि - सिंह
करण - तैतिल
योग - वरीयान








31 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

31 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:59am से 12:44 pm तक।

31 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:25 pm तक। 

31 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:09pm से 06:15pm तक। 


31 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

End of Article