Numerology Today, 31 July 2022: मघा नक्षत्र में आज है हरियाली तीज, देखें अपना अंक राशिफल और लकी नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 09:17 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 31 July 2022: आज चार नंबर के योग के साथ मनाई जा रही है हरियाली तीज। आज मघा नक्षत्र भी रहेगा। जानें कि 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए आज कैसा रहेगा दिन। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 31 July 2022: मघा नक्षत्र में आज है हरियाली तीज, देखें अपना अंक राशिफल और लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 31 July 2022: आज 31 जुलाई 2022 है। 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 31-07-2022 का भाग्यांक  08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि, बुध, शुक्र ,केतु व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 08 के मित्र अंक 04, 06 तथा 07 हैं। भाग्यांक 08 धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 31 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व बुध का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए पद प्राप्ति  के संकेत हैं। स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 06 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक 06 व 07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 06व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में शनि व राहु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 02

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 04 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य - स्किन विकार की सम्भावना रह सकती है।  
​शुभ अंक: 03

End of Article