Horoscope Today, 31 July 2022: हरियाली तीज पर सिंह राशि में है चांद, लगेगा मघा नक्षत्र, देखें आज का राशिफल और उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 09:14 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 July 2022: आज सावन मास 2022 की हरियाली तीज है। जानें 31 जुलाई को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन। आज क्या करें उपाय।

Horoscope Today, 31 July 2022: हरियाली तीज पर सिंह राशि में है चांद, लगेगा मघा नक्षत्र, देखें आज का राशिफल और उपाय

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 July 2022: आज चन्द्रमा सिंह राशि में है व मघा नक्षत्र है। सूर्य अभी कर्क व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क,मेष व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 31 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज चतुर्थ सूर्य, पंचम चन्द्रमा व द्वादश गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल

सूर्य द्वितीय शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व तृतीय चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल

सूर्य इसी राशि में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गणेश उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

गुरु अष्टम व सूर्य द्वादश रहेंगे। इस राशि में गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। चन्द्रमा जॉब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य एकादश लाभ देंगे। सप्तम गुरु शुभ है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल

सूर्य कर्क तथा चन्द्रमा लाभ भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य दशम भाव में रहकर प्रगति देंगे। चन्द्रमा दशम तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा नवम भाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

मकर राशिफल

 शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा अष्टम भाव में  गोचर करेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल 

सूर्य कर्क,चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र व शनि शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व स्फेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयष्कर है। 

मीन राशिफल

 सूर्य इसी राशि से पंचम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है जो कि घर व मकान का भाव है। शुक्र यात्रा के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।

End of Article