Panchang Today (आज का पंचांग) 28 July 2022: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।पुनर्वसु नक्षत्र है।आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं।आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।
दुर्गा जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।'
Aaj Ka Panchang 28 July 2022 in Hindi
दिनांक - 28 जुलाई, 2022
दिवस - गुरुवार
माह - श्रावण ,कृष्ण पक्ष,
तिथि- अमावस्या
सूर्योदय-05:39am
सूर्यास्त-07:16pm
नक्षत्र-पुनर्वसु
सूर्य राशि- कर्क
चन्द्र राशि- कर्क
करण-चतुष्पद
योग-वज्र
28 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त
28 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53 am से 12:42 pm तक।
28 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त-02:32pm से 03:29 pm तक
28 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:46 pm से 07:19 pm तक
28 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल - दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

