Horoscope Today, 28 July 2022: गुरुवार को सावन की हरियाली अमावस्या का व्रत, राशिफल से जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 10:51 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 July 2022: आज सावन मास 2022 की हरियाली अमावस्या है। जानें 28 जुलाई को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन।

Horoscope Today, 28 July 2022: गुरुवार को सावन की हरियाली अमावस्या का व्रत, राशिफल से जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 July 2022: आज पुष्य नक्षत्र है। चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क, तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 28 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ,द्वादश गुरु व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल व चन्द्रमा वाहन क्रय करने के लिए शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में दिवस को शुभ बनाएंगे। चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त कर सकता है। इस राशि से तृतीय सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

द्वादश चन्द्रमा जॉब में लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गेंहू व गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आज धार्मिक अनुष्ठान का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का द्वादश भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

कन्या राशिफल

कर्क  में चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला राशिफल

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा नवम व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व मसूर का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व सूर्य कर्क में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शनि की साढ़े साती है। स्वास्थ्य में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा सप्तम भाव में व सूर्य इस राशि से सप्तम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। संतों के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व पीले फलों का दान करें।

कुंभ राशिफल 

छात्र सफल रहेंगे। जीवन में सफलता के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सात अन्न का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से एकादश शनि, पंचम सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। पंचम चन्द्रमा से नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!