अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : तगड़ी कमाई के रेडी रहें इन 5 राशियों के लोग, आज होगा फायदा ही फायदा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 February 2026: आज 25 फरवरी 2026, बुधवार का दिन है। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृष राशि में स्थित हैं। गुरु मिथुन राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन बुद्ध ग्रह से प्रभावित है, इसलिए वाणी, बुद्धि, संवाद और निर्णय क्षमता का विशेष महत्व रहेगा।

Image

25 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 February 2026: आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है। इसके साथ ही दोपहर 1 बजकर 38 तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मृगशिरा लग जाएगा। योग विष्कम्भ पूरे दिन रहेगा। दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक बालव करण रहेगा। इसके बाद कौलव लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात की जाए तो देर रात तक चंद्रमा वृषभ में रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन में गुरु रहेंगे। शनि खुद मीन में रहेंगे। मायावी केतु सिंह में विराजित रहेंगे। कुंभ राशि में राहु के साथ ही सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र विराजमान रहेंगे।

होलाष्टक चल रहा है, इसलिए इस समय मांगलिक कार्यों से बचना उचित माना जाता है। भैरव उपासना इस अवधि में विशेष फलदायी मानी जाती है। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच राहु से संबंधित वस्तुएं जैसे उड़द आदि का दान करना लाभकारी रहेगा।

बुद्धि की वृद्धि और कार्यों में सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना करें। गणपति को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। कार्तिकेय जी की पूजा भी शुभ फल देगी। सात अन्न का दान करें। गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं तथा पक्षियों को दाना-पानी दें। अपनी वाणी को मधुर रखें, यही आज की सबसे बड़ी सफलता का मंत्र है। आइए इन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव में स्थित हैं। सूर्य और मंगल एकादश भाव में हैं, जिससे आय और लाभ के अवसर बन रहे हैं। व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जॉब में प्रोग्रेस या बदलाव की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। ज्यादा यात्रा से बचें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 85%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य और शुक्र दशम भाव में हैं, इसलिए जॉब और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव संभव है। वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अधिक भागदौड़ से बचें। लव लाइफ सामान्य रहेगी। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके बारहवें भाव में हैं। सूर्य और शुक्र भाग्य भाव में स्थित हैं, जिससे धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आईटी, बैंकिंग और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष स्तोत्र का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके एकादश भाव में हैं, जिससे आय में वृद्धि के संकेत हैं। सूर्य और मंगल अष्टम भाव में हैं, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। जॉब में बदलाव का प्रयास सफल हो सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। लीवर या पेट से संबंधित समस्या वाले लोग सावधान रहें।

उपाय: सूर्य उपासना करें और आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके दशम भाव में हैं, जिससे करियर में सफलता मिलेगी। सूर्य और शुक्र सप्तम भाव में हैं। जॉब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अनार व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 85%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके भाग्य भाव में हैं। सूर्य और शुक्र छठे भाव में स्थित हैं। टीचिंग, मीडिया, बैंकिंग और आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष स्तोत्र का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके अष्टम भाव में हैं। सूर्य और शुक्र पंचम भाव में हैं। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन आपकी कार्यशैली आपको आगे बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके सप्तम भाव में हैं। मंगल चतुर्थ भाव में हैं। करियर में चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। बड़े भाई के साथ धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: हरा व पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके छठे भाव में हैं। सूर्य और शुक्र तृतीय भाव में हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी। करियर में निर्णय क्षमता बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। प्रेम जीवन में थोड़ी चिंता हो सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके पंचम भाव में हैं। सूर्य और शुक्र द्वितीय भाव में हैं। जॉब में प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। बड़े प्रोजेक्ट को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करें।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।

शुभ रंग: बैंगनी व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 85%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में हैं। सूर्य, शुक्र और मंगल आपकी राशि में स्थित हैं। जॉब और व्यवसाय में अचानक लाभ हो सकता है। घर-परिवार में सुख रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ मधुर रहेगी।

उपाय: आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके तृतीय भाव में हैं। गुरु चतुर्थ भाव में और शनि आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स के करियर में प्रोग्रेस होगी। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। दान-पुण्य करते रहें।

उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष स्तोत्र का पाठ करें और तिल-चावल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article