आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है (Navratri Day 2)। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है (Maa Brahmacharini)। मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ज्योतिष अनुसार आज मां दुर्गा मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों पर मेहरबान रहने वाली हैं। इन राशियों के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं कर्क, सिंह और तुला राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने होगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

aaj ka rashifal mesh rashi
मेष राशि आज का राशिफल । Aries Horoscope Today
आज का दिवस छात्रों के लिए संघर्षशील व प्रगति पथ पर निरन्तर चलने का है। जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में ज्यादा ही समय देंगे लेकिन टाइम मैनेजमेंट भी महत्वपूर्ण है। बिजनेस के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है। आज का उपाय- श्री कृष्ण जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 01 व 03

aaj ka rashifal vrish rashi
वृषभ राशि आज का राशिफल । Taurus Horoscope Today
आज का दिन नौकरी में नवीन पदोन्नति के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय- आज सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। अन्न दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग- नीला व सफेद।
शुभ अंक- 04 व 08

aaj ka rashifal mithun rashi
मिथुन राशि आज का राशिफल । Gemini Horoscope Today
धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा व नीला
शुभ अंक- 03 व 09

aaj ka rashifal kark rashi
कर्क राशि आज का राशिफल । Cancer Horoscope Today
जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज का उपाय- शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग- पीला व सफेद।
शुभ अंक- 03 व 09

aaj ka rashifal singh rashi
सिंह राशि आज का राशिफल । Leo Horoscope Today
आप व्यवसाय को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लान्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।आज का उपाय- माता दुर्गा की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
शुभ रंग- लाल व सफेद।
शुभ अंक- 01 व 03

aaj ka rashifal kanya rashi
कन्या राशि आज का राशिफल । Virgo Horoscope Today
जॉब में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- हरा व बैगनी।
शुभ अंक- 05 व 08

aaj ka rashifal tula
तुला राशि आज का राशिफल । Libra Horoscope Today
छात्र लाभान्वित होंगे। करियर बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय- माता दुर्गा जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 01 व 03

aaj ka rashifal vrischika rashi
वृश्चिक राशि आज का राशिफल । Scorpio Horoscope Today
व्यवसाय में धन का आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय- माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 04 व 05

aaj ka rashifal dhanu rashi
धनु राशि आज का राशिफल । Sagittarius Horoscope Today
छात्रों का करियर सफल रहेगा लेकिन टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।आज का उपाय- माता दुर्गा के 32 नाम का निरन्तर जप करें।
शुभ अंक- 01 व 02।
शुभ रंग- पीला व लाल

aaj ka rashifal makar rashi
मकर राशि आज का राशिफल । Capricorn Horoscope Today
छात्रों का करियर और बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।आज का उपाय- माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 05 व 06

aaj ka rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि आज का राशिफल । Aquarius Horoscope Today
कुछ मित्रों के बिहैव से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कई पुराने प्रोजेक्ट प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ खराब हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।आज का उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 05 व 06

aaj ka rashifal meen rashi
मीन राशि आज का राशिफल । Pisces Horoscope Today
बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके कनिष्ठ सहायकों का बहुत योगदान रहेगा।आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ कर अनार का दान करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 01 व 03
