Aaj Ka Panchang 20 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। कार्तिक माह में तुलसी पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।आश्लेषा नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
20 October 2022 (20 अक्टूबर 2022 पंचांग)
दिनांक-20 अक्टूबर 2022
दिवस-गुरुवार '
माह-कार्तिक,कृष्ण पक्ष,
तिथि- दशमी
सूर्योदय-06:28am
सूर्यास्त-05:43 pm
नक्षत्र-आश्लेषा
सूर्य राशि-तुला
चन्द्र राशि- कर्क 10:30am तक फिर सिंह
करण-विष्टि
योग-शुभ
शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत-11:56 am से 12:48 pm तक
2. विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त--06:19pm से 06:56pm तक
अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
