अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा या खराब, जानिए 6 जुलाई के अंकफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 6 July 2026 : आप अपनी बर्थडेट से जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि सभी मूलांकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

6 जुलाई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 6 July 2026 : आज 06 जुलाई 2026 है। 06 का अंक बेहद शुभ माना जाता है। यह वैभव, शिक्षा, ज्ञान, फिल्म, मीडिया, कला और प्रसिद्धि का कारक है। इस अंक के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो सुख-सुविधा, आकर्षण और ऐश्वर्य के प्रतीक माने जाते हैं। आज 06-07-2026 का भाग्यांक 05 रहेगा, जिसके स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धिमत्ता, वाणी, प्रबंधन, शिक्षा, व्यापार, आत्मबल और तर्क क्षमता के कारक हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 और 08 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। सूर्य, गुरु और बुध का सहयोग मिलने से नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। चंद्रमा और गुरु का सहयोग नौकरी में उन्नति दिला सकता है। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। व्यवसाय में प्रगति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य मिलने के संकेत हैं। आर्थिक लाभ की भी संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग हरा और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। व्यवसाय में नई बिजनेस डील से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में मूलांक 03 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 04 और 06 वाले लोगों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में मूलांक 01 और 02 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। व्यवसाय में लाभ के अच्छे योग हैं। केतु का सहयोग नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। केतु और बुध का सहयोग व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बनी रहेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में साइनस की समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय सूर्य उपासना करें। शुभ रंग हरा और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। बुध और शनि का सहयोग नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ दिला सकता है। नई बिजनेस डील मिलने या करियर में नई उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय तिल और चावल का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। बुध और मंगल का सहयोग व्यवसाय को नई दिशा देगा। नौकरी में शुक्र और बुध के प्रभाव से वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय सूर्य उपासना करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article