Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 24 May 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 24 मई 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 24 मई 2023 है। 24 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म मीडिया, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 24-05-2023 का भाग्यांक 09 ही रहेगा। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मङ्गल भूमि, मीडिया, फ़िल्म, तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक01--शुभ अंक-03 व 09
नौकरी व व्यवसाय- अंक01 02 व 09 मित्र हैं। गुरु व सूर्य प्रगति देंगे।इस अंक का स्वामी सूर्य है।सूर्य व मङ्गल का सपोर्ट है। बहुत जल्द नौकरी में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल व गुरु आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03
नौकरी व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं। नौकरी में बहुत जल्द उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
नौकरी व व्यवसाय---आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। नौकरी में भविष्य में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है। स्वास्थ्य-स्किन रोग से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 06
नौकरी व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। व्यवसाय में अंक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 07
नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 06 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-05 व 07
नौकरी व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको भविष्य में नौकरी में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य--बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-05 व 06
नौकरी व व्यवसाय---व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी मङ्गल सफलता दे सकता है। नौकरी में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
8जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी मङ्गल है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। कम्बल का दान करें।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-02 व 03
नौकरी व व्यवसाय- अंक 06 व 09 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को बुध ,शनि व मंगल नई दिशा देंगे। नौकरी में आज के अंक स्वामी शुक्र व शनि तथा इस अंक के स्वामी मंगल,मित्र गुरु उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहना चाहिए।
