अध्यात्म

मंगल के नक्षत्र में होगी शुक्र की एंट्री, इन 3 राशियों के लिए 'पैसा और प्यार' दोनों लाएगा ये गोचर

Shukra Gochar 2026 Effect:​ शुक्र ग्रह अगस्त 2026 में चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस गोचर का समय क्या है और इसका शुभ प्रभाव किन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा, इस बारे में आप यहां पर जानेंगे।

Image

शुक्र गोचर का दिन, समय और प्रभाव जानें

Shukra Gochar 2026 Effect: शुक्र को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ और शक्तिशाली ग्रह माना गया है, जो व्यक्ति को जीवन के विभिन्न सुख प्रदान करता है। 2026 में शुक्र महाराज पहली बार अगस्त में चित्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिसके स्वामी मंगल हैं। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। वहीं, चित्रा नक्षत्र को कला, मोती, चमक, डिजाइन, वास्तुकला, सृजनात्मकता और सौंदर्य आदि का प्रतीक माना गया है। इस नक्षत्र में शुक्र के जाने से उनकी ऊर्जा और ज्यादा बढ़ जाएगी, जिसके कारण राशियों पर प्रभाव भी गहरा पड़ेगा। चलिए अब जानें शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन की तारीख, समय और प्रभाव आदि के बारे में।

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में कब होगा गोचर?

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह का चित्रा नक्षत्र में गोचर होगा। ये गोचर दोपहर में 12 बजकर 55 मिनट के आसपास होने वाला है। शुक्र इस नक्षत्र में 11 सितंबर तक रहेंगे, जबकि इससे पहले हस्त नक्षत्र में संचार कर रहे होंगे। 11 सितंबर को सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक शुक्र अपनी उपस्थिति चित्रा नक्षत्र में दर्ज करवाएंगे।

शुक्र गोचर से प्रभावित लकी राशियों का राशिफल

  • वृषभ राशि
शुक्र ग्रह की प्रिय राशि वृषभ के जातकों के लिए ये नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। यदि आप किसी चीज को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे तो अब उसमें सफलता मिलने के योग हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में उम्मीद से ज्यादा स्थिरता अगस्त 2026 के आखिर में आएगी।
  • तुला राशि
शुक्र ग्रह तुला राशि के स्वामी हैं, जिनके जातकों के लिए अगस्त 2026 में होने वाला शुक्र का नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। खासकर, उन लोगों की तरक्की होने के योग हैं, जो लोग कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इसके अलावा हार्मोन संतुलित रहेंगे और त्वचा में निखार आएगा।
  • मीन राशि
वृषभ और तुला के अलावा मीन राशि वालों के लिए भी शुक्र ग्रह का अगस्त 2026 में चित्रा नक्षत्र में गोचर करना शुभ रहेगा। एक तरफ जहां अटके कार्य पूरे होने लगेंगे। वहीं, दूसरी तरफ करियर में आगे बढ़ने के शानदार मौके भी मिलेंगे। सेहत की बात करें तो उसे लेकर भी अगस्त 2026 के आखिर में आप परेशान नहीं रहेंगे।

शुक्र ग्रह की कृपा पाने के उपाय

ग्रह शुक्र की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही साफ सफेद या चमकीले रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा सफेद रंग की चीजों के दान से भी आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article