Mangal Krantivritta Parivartan 2026: मंगल ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है, जिनका व्यक्ति की कुंडली में भी खास महत्व होता है। समय-समय पर मंगल राशि-नक्षत्र परिवर्तन करते हैं और अस्त-वक्री अवस्था में जाते हैं। इसके अलावा क्रांतिवृत्त परिवर्तन (जब किसी ग्रह की खगोलीय मार्ग पर स्थिति बदलती है तो उसे क्रांतिवृत्त परिवर्तन कहते हैं।) भी मंगल करते हैं। मंगल का क्रांतिवृत्त परिवर्तन करना कोई साधारण घटना नहीं है। इसका राशियों पर शुभ के साथ-साथ अशुभ प्रभाव भी बहुत गहरा पड़ता है।
आज यहां पर आप मंगल के क्रांतिवृत्त परिवर्तन के समय के साथ-साथ इससे लाभ कमाने वाली 4 राशियों के नाम और राशिफल के बारे में भी जानेंगे।
मंगल क्रांतिवृत्त परिवर्तन किस समय होगा?
मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, रियल एस्टेट, आत्मविश्वास, जोश, छोटे भाई-बहन, सेना, रक्षा क्षेत्र, पुलिस, सर्जरी, अग्नि और धातु से जुड़े कार्यों का स्वामी माना जाता है, जो 25 जुलाई 2026 को क्रांतिवृत्त परिवर्तन करेंगे। इस दिन सुबह 5 बजकर 56 मिनट से मंगल उत्तर दिशा की ओर चलना शुरू करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए 'पैसा और प्यार' दोनों लाएगा शुक्र गोचर
मंगल क्रांतिवृत्त परिवर्तन से किन 4 राशियों को लाभ होगा?
- वृषभ राशि
- सिंह राशि
- वृश्चिक राशि
- मकर राशि
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
