एजुकेशन

शिक्षा मंत्रालय का बड़ा अपडेट, AI आधारित शिक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

Education News: शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है, शिक्षकों की क्षमता बढ़ाई जा रही है और स्किल आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Image

Image - x.com/EduMinOfIndia/

Education News: केंद्र सरकार देश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर के लिए तैयार करने पर लगातार काम कर रही है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है, शिक्षकों की क्षमता बढ़ाई जा रही है और स्किल आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

डिजिटल शिक्षा पर सरकार का फोकस

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, देशभर के स्कूलों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके। इसके साथ ही शिक्षकों को नई तकनीकों और डिजिटल टूल्स के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

AI और स्किल आधारित शिक्षा को बढ़ावा

सरकार का कहना है कि आने वाले समय में AI और नई तकनीकों का महत्व तेजी से बढ़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों को स्किल आधारित शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य की नौकरियों और बदलती तकनीकी जरूरतों के लिए तैयार हो सकें।

NEP 2020 के अनुरूप हो रहे बदलाव

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूल शिक्षा में कई बदलाव किए जा रहे हैं। इनमें डिजिटल लर्निंग, तकनीक आधारित शिक्षा, शिक्षकों का प्रशिक्षण और छात्रों में व्यावहारिक कौशल विकसित करने जैसी पहल शामिल हैं।

सरकार का उद्देश्य है कि देश के छात्र केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की भी अच्छी समझ विकसित कर सकें, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article