वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक पर अनोखा जुगाड़ देख चकराया इंटरनेट, सीट हटाकर बना डाला चलता-फिरता टॉयलेट!

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स का अनोखा जुगाड़ देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में एक बाइक को इस तरह मॉडिफाइड किया गया है कि उसकी सीट की जगह टॉयलेट सीट जैसी संरचना नजर आ रही है।

Image

बाइक या चलता-फिरता टॉयलेट (तस्वीर साभार- @AwfulButGreat)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कोई नहीं जानता। आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं का दिमाग घबरा जाता है। इसी कड़ी में जुगाड़ (Jugaad Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर दी है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बाइक में जुगाड़ का इस्तेमाल करके चलता-फिरता टॉयलेट बना दिया गया है। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल वीडियो में एक बाइक नजर आ रही है, लेकिन इस बाइक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज उसकी सीट है। वीडियो में बाइक को इस तरह मॉडिफाइड किया गया है कि सीट की जगह टॉयलेट सीट जैसी संरचना दिखाई दे रही है। पहली नजर में यह नजारा देखकर किसी को भी यकीन करना मुश्किल हो सकता है कि आखिर बाइक के साथ ऐसा क्या किया गया है। वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरे को बाइक के करीब ले जाकर इस अनोखे जुगाड़ को दिखाता है। जैसे-जैसे कैमरा बाइक के पास पहुंचता है, वैसे-वैसे इसकी अजीबोगरीब मॉडिफिकेशन साफ नजर आने लगती है। यही अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। देखें वीडियो...

    बाइक या चलता-फिरता टॉयलेट!

    वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे 'गजब का जुगाड़' बता रहे हैं, तो कुछ लोग मजेदार अंदाज में पूछ रहे हैं कि आखिर यह बाइक है या टॉयलेट? वीडियो का अनोखा विजुअल लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है और इसी वजह से इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कहां का है और बाइक को इस तरह किस मकसद से मॉडिफाइड किया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article