अध्यात्म

बेशुमार दौलत को रेडी रहें ये 5 राशियां, शतांक योग भरेगा आपके घर की तिजोरियां

Shukra-Arun Shatank Yog 23 July 2026 : शुक्र और अरुण ने 23 जुलाई को 100 डिग्री पर आकर शतांक योग बना लिया है। यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है।

Image

शतांक योग से किन राशियों को लाभ होगा

Shukra-Arun Shatank Yog 23 July 2026 : 23 जुलाई 2026 की सुबह शुक्र और अरुण (यूरेनस) एक-दूसरे से लगभग 100 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। इस विशेष कोणीय संबंध से शतांक योग का निर्माण हुआ है। सूक्ष्म ज्योतिष (Harmonic Astrology) में ऐसे कोणीय संबंध व्यक्ति के जीवन में अप्रत्याशित अवसर, रचनात्मक परिवर्तन, आर्थिक प्रगति और नए अनुभवों का संकेत देते हैं। वर्तमान समय में शुक्र सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहे हैं, जबकि अरुण वृषभ राशि में स्थित हैं। शुक्र भोग-विलास, धन, प्रेम, कला, सौंदर्य, वाहन, वैवाहिक सुख और भौतिक समृद्धि के कारक हैं।

दूसरी ओर अरुण ग्रह अचानक परिवर्तन, नवीन तकनीक, आधुनिक सोच, शोध, आविष्कार और अप्रत्याशित लाभ का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब इन दोनों ग्रहों के बीच विशेष कोणीय संबंध बनता है, तब जीवन में ऐसे अवसर मिलते हैं जो व्यक्ति की दिशा बदल सकते हैं।यद्यपि शतांक योग पारंपरिक वैदिक योगों में वर्णित नहीं है, लेकिन ग्रहों के सूक्ष्म कोणीय संबंधों के आधार पर यह योग परिवर्तन, नवाचार और विशेष उपलब्धियों देता है। आइए जानते हैं कि शतांक योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं और अरुण भी आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। इसलिए यह शतांक योग आपके लिए सबसे अधिक प्रभावशाली सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो नई तकनीक अपनाने से बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन दीर्घकालिक योजना बनाकर आगे बढ़ना अधिक लाभदायक रहेगा। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और समाज में सम्मान भी मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग संचार, व्यापार और नए संपर्कों के माध्यम से लाभ देने वाला रहेगा। बुध की अनुकूल स्थिति के साथ शुक्र का प्रभाव आपकी वाणी और प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएगा। यदि आप मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, डिजिटल कंटेंट, शिक्षा या सेल्स से जुड़े हैं तो नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलेंगे और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। छोटे निवेश भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध भी पहले से अधिक मधुर रहेंगे।

सिंह राशि

शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। यद्यपि केतु भी साथ हैं, फिर भी अरुण के साथ बना शतांक योग आपके व्यक्तित्व में नई ऊर्जा और आकर्षण का संचार करेगा। यदि आप नेतृत्व की भूमिका में हैं तो आपकी योजनाओं की सराहना होगी। करियर में नई जिम्मेदारी, सम्मान या पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और अविवाहित लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, लेकिन दिखावे और अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए आवश्यक रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह योग आपके लिए भी विशेष शुभ संकेत लेकर आया है। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मित्रों और प्रभावशाली लोगों के सहयोग से करियर में नई दिशा मिलेगी। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ बढ़ेगा और नए निवेश से भविष्य में अच्छा प्रतिफल मिल सकता है। प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी मजबूत होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग साझेदारी, व्यवसाय और सार्वजनिक जीवन में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं या किसी महत्वपूर्ण अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। विदेश, तकनीक और ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article