देश

राहुल गांधी के नेतृत्व में बस से राजघाट निकले विपक्षी सांसद, दिल्ली में भारी पुलिस तैनात, कई रास्ते बंद

NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी है। इस बीच राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार को घेरते हुए पेपर लीक मामले पर जवाब और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

Image

राहुल गांधी के घर पर विपक्षी सांसदों का जमावड़ा

NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट जारी है। इधर नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना हो गए हैं। सभी सांसद राहुल गांधी के आवास से बसों में सवार होकर निकले। इससे पहले राहुल गांधी ने सभी लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई थी।

उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस बीच CJP आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ITO से राजघाट तक भारी पुलिस और पैरामिलिट्री बल तैनात किया गया है। कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और यातायात को डायवर्ट किया गया है।

विपक्षी दलों ने भी सरकार को इस मुद्दे पर घरने में कोई कसर नहीं दिखाई। विपक्ष और विशेषतौर पर कांग्रेस संसद से सड़क तक सरकार से पेपर लीक पर जवाब मांग रही है और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

INDIA गठबंधन नेताओं की यह बैठक शाम करीब साढ़े पांच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास 5 सुनेहरी बाग पर हुई थी। एक-एक कर कई विपक्षी सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। अब इन्हीं बसों में सवार होकर विपक्षी सांसद राजघाट के लिए रवाना हुए हैं। जगह-जगह पर भारी सुरक्षा का इंतजाम है।

  • सोनिया गांधी
  • पी. चिदंबरम
  • धर्मवीर गांधी
  • गुरजीत सिंह औजला
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला
  • जयराम रमेश
  • अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
  • सुप्रिया सुले
  • उज्जवल रमन सिंह
  • ज्योतिमनी सेन्नीमलाई
  • अरविंद सावंत
  • मनोज झा
  • आर. सुधा
  • जेबी माथेर
  • अनिल यादव
  • रकीबुल हुसैन
  • मोहम्मद जावेद
  • नदीम-उल-हक
  • इमरान प्रतापगढ़ी
  • मंसूर अली
  • महुआ माझी
  • सौगात रॉय
  • कल्याण बनर्जी
  • महुआ मोइत्रा
  • जॉन ब्रिटास
  • मोहम्मद बशीर
  • रामजी लाल सुमन
  • महुआ मोइत्रा
  • संजय यादव
वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहरा, 'चाय पर बुलाया है, इसलिए मैं चाय पीने आया हूं।'

इस बीच ITO से राजघाट के रास्ते की ओर काफी मात्रा में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आईटीओ के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बेरिकेटिंग कर दी गई है। बता दें कि इसी मार्ग पर भाजपा का मुख्यालय भी है।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article